बिहार में सैद्धांतिक रूप से भाजपा नहीं चाहती पूर्ण शराबबंदी : कांग्रेस

पटना, 6 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार में शराबबंदी के बीच कथित तौर पर जहरीली शराब से हो रही लोगों की मौतों को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पहले ही इस मामले को लेकर राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है। इस बीच, कांग्रेस का कहना है कि बिहार में सत्ताधारी गठबंधन की प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सैद्धांतिक रूप से शराबबंदी नहीं चाहती है। पटना में शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्र, शंकर स्वरूप, आसिफ गफूर सहित कई नेताओं ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक साल में जहरीली शराब पीने से 80 लोगों की मौत हुई है। यह इस बात का संकेत करती है कि पूर्ण शराबबंदी एक ढकोसला मात्र है, जिसका दंभ भरकर सिर्फ चुनाव में कवायद की जाती है।

नेताओं ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से भाजपा के लोग पूर्ण शराबबंदी नहीं चाहते हैं। कांग्रेस के नेताओं ने तर्क देते हुए कहा कि अगर भाजपा के नेता पूर्ण शराबबंदी चाहते तो भाजपा शासित सभी राज्यों में पूर्ण शराबबंदी लागू होती।

इस संवाददाता सम्मेलन में शाश्वत केदार पांडेय और बिहार युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार भी उपस्थित रहे। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भाजपा के एक मंत्री के स्कूल परिसर से शराब बरामद किया जाता है, लेकिन मामले पर कार्रवाई नहीं की जाती है।

कांग्रेस के नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जहरीली शराब से मौत राज्य सरकार की विफलता है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

नेताओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक जिले के प्रभारी मंत्री अपने संबंधित जिले में पहुंचेकर लोगों की मदद करें और पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच की जाए।

उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक ऋषि मिश्र के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने के लिए समय की मांग की है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

editors

Read Previous

डेल्टा प्लस पर वैक्स प्रभावशीलता के परीक्षण के परिणाम जल्द ही

Read Next

2020 के म्यांमार आम चुनाव के नतीजे हुए रद्द

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com