गौतम अदाणी ने कहा, यूपी में 70 हजार करोड़ के निवेश से 30 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा

लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)| यूपी की योगी सरकार ने अपने दूसरी पारी की शुरूआत में ही इंवेस्टर्स समिट का आगाज किया है। राजधानी के लखनऊ में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80,224 करोड़ की लागत वाली 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान देश के जाने माने उद्योगपतियों ने युवाओं को रोजगार का भरोसा दिलाया है। देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अदाणी ने कहा कि उनकी कंपनी यूपी में 70 हजार करोड़ के निवेश से 30 हजार लोगों को रोजगार देगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी का लक्ष्य निर्धारित है। इनके विकास के लक्ष्य को लेकर इनका नजरिया कभी भी नहीं बदलता। इसी कारण इनके नेतृत्व में प्रगति तय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल काफी अच्छा हो गया है।

अदाणी ने कहा कि आज यहां लगातार तरक्की हो रही है। पीएम मोदी एक नए भारत बनाने के लिए प्रयास में लगे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुड गवर्नेंस को कर के दिखाया है। आप मे निर्णय लेने की आश्चर्यजनक और सराहनीय क्षमता है।

गौतम अदाणी ने कहा कि मैं सोच भी बदलता हूं। नजरिया भी बदलता हूं। बदलता नहीं कुछ तो वह लक्ष्य है, उसे पाने का नजरिया नहीं बदलता हूं।

आदित्य बिरला ग्रुप के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी सरकार ने सफलतापूर्वक आठ वर्ष पूरे किए हैं। इसमे एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिला आज पूरी दुनिया भारत की क्षमता को मान रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के रेनुकूट में हिंडाल्को आज दुनिया की एल्युमिनियम निर्माण में शीर्ष पर है। नई पहल योजना से हम हेल्थ रिफॉर्म करने में लगे हैं। यूपी में आज भारत मे एक बेहतरीन निवेश स्थल बन चुका है। हम शिक्षा के क्षेत्र में भी स्कूलों की श्रृंखला चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का, फिर देखना फिजूल है कद आसमान का।

फ्रांस के उद्योगपति मैथ्यू एरिस ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में काम कर के बेहद उत्साहित हैं। उत्तर प्रदेश में जॉब के अवसर उपलब्ध करने का काम भी करेंगे। ऑक्सीजन प्लांट से काफी लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे।

हम तेजी से अपने प्रोजेक्ट में निवेश बढ़ा रहे हैं। हम गर्व के साथ भारत मे काम करने की अनुशंषा करते हैं। हम उत्तर प्रदेश में बड़े कार्यों को लेकर सुनिश्चित हैं।

देश के प्रमुख उद्योगपति निरंजन हीरानंदानी ने शुक्रवार को जीबीसी 3 में अपने संबोधन में यह कहा। योगी सरकार में औद्योगिक और निवेश के माहौल की तारीफ करते हुए उन्होंने बताया कि उनका ग्रेटर नोएडा में 5000 करोड़ रुपए का डाटा सेंटर अगस्त में शुरू हो जाएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री और मूख्यमंत्री से अगस्त में इसके लोकार्पण का भी अनुरोध किया। साथ ही यह भी बताया कि दूसरे पार्क की बिल्डिंग भी निर्माणाधीन है। उन्होंने अगले पांच साल में डाटा सेंटर में अगले पांच साल में हर साल एक-एक हजार करोड़ रुपए के निवेश की भी घोषणा की।

उन्होंने योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा मैं अपने अनुभव के आधार पर इस मंच पर पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि यूपी की वर्तमान सरकार जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है।

निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि यूपी के तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आना एक बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘स्पीड ऑफ इनवेस्टमेंट’ सक्सेस गजब का है। आइडिया से लेकर डिलीवरी तक 1500 करोड़ रुपए की सोफिस्टिकेटेड परियोजना, वल्र्ड क्लास डाटा सेंटर की परियोजना को 24 महीने की अवधि में पूरा करना किसी भी देश के लिए गर्व की बात है।

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

editors

Read Previous

सीएम योगी के जन्मदिन पर कटेगा 5100 किलो का केक, 5 लाख लोग एक साथ करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

Read Next

जैस्मीन भसीन जुलाई से शुरू करेंगी अपनी आगामी अनटाइटल्ड बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com