बिहार में एक दिन में मिले 3,048 मरीज, मंत्री सहनी, शाहनवाज भी संक्रमित

पटना, 8 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार में कोरोना संक्रमण का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 3,048 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है, जो इस तीसरी लहर में एक दिन में मिले मामलों में रिकार्ड है। राज्य में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या अब 8 हजार से ज्यादा पहुंच गई है। राजधानी पटना में शुक्रवार को सबसे अधिक 1,314 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।

इस बीच, बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन और पशु एवं मत्सय संसाधन मंत्री मुकेश सहनी तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के पिछले 24 घंटे में 3048 मामले सामने आए हैं, जबकि इसी दौरान 342 लोग कोरोना संक्रमणमुक्त भी हुए हैं। फिलहाल राज्य में रिकवरी रेट 97.20 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,048 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 8489 तक पहुंच गई है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग जांच की गति को तेज करने में जुटा है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 84 हजार 750 नमूनों की जांच की गई।

शुक्रवार को मिले नए मरीजों में पटना में सबसे अधिक 1,314 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा गया में 293, मुजफ्फरपुर में 130, कटिहार में 99, बेगूसराय में 95, भागलपुर में 62, भोजपुर में 70, दरभंगा में 52, जहानाबाद में 55, मधुबनी में 56, नालंदा में 76, सहरसा में 61, सीतामढ़ी में 67, वैशाली में 72 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अन्य राज्यों के 56 लोग भी संक्रमित पाए गए हैं।

इधर, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

editors

Read Previous

पर्यटन मानचित्र पर नई कहानी कह रहा नए भारत का नया उत्तर प्रदेश – मुख्यमंत्री

Read Next

जामिया और जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी ने लीवर कैंसर की पोटेंशियल ड्रग खोजी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com