1971 युद्ध के दौरान हुए अत्याचारों के लिए माफी की मांग बांग्लादेश-पाकिस्तान संबंधों के आड़े आएगी?

ढाका । 1971 युद्ध के दौरान हुए अत्याचारों के लिए बांग्लादेश लंबे समय से पाकिस्तान से माफी मांगने की मांग करता आ रहा है। यह मांग एक बार फिर उस समय उठी, जब पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री मुहम्मद इशाक डार ढाका के दौरे पर पहुंचे।

इस मांग को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि डार 2012 के बाद ढाका जाने वाले सबसे वरिष्ठ व्यक्ति हैं। यही मांग 2012 की यात्रा के दौरान की गई थी, लेकिन पाकिस्तान ने इस पर ध्यान नहीं दिया था।

शेख हसीना के सत्ता खोने और देश छोड़कर भागने के बाद से बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच घनिष्ठता बढ़ गई है, जो कि भारत के लिए अपनी पूर्वी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सिरदर्द बन गया है।

सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान के माफी मांगने का मुद्दा दोनों देशों के रिश्तों में खटास पैदा कर रहा है। बांग्लादेश पर नजर रखने वालों का कहना है कि बार-बार की जा रही इस मांग के कारण यह अड़चन बनी रहेगी। हालांकि, रिश्तों में खटास नहीं आएगी, क्योंकि बांग्लादेश में वर्तमान घटनाएं मुहम्मद यूनुस द्वारा नहीं, बल्कि पाकिस्तान की कठपुतली पार्टी जमात-ए-इस्लामी तय कर रही है।

डार संग बैठक के दौरान माफी की मांग न सिर्फ मुहम्मद यूनुस, बल्कि जमात और बीएनपी, ने भी की। हालांकि, जानकारों का कहना है कि यह सब सिर्फ बांग्लादेश की जनता को खुश करने के लिए है।

बैठक के बाद इशाक डार ने कहा कि बांग्लादेश को अपने दिल की बात समझनी चाहिए और 1971 में किए गए अत्याचारों के लिए पाकिस्तान की जवाबदेही के अनसुलझे मुद्दे को छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा 1974 में ही सुलझ गया था। जब जनरल मुशर्रफ बांग्लादेश आए थे तो उन्होंने इस मुद्दे को बेबाकी से उठाया था।

इशाक डार ने बांग्लादेश, भारत और पाकिस्तान द्वारा हस्ताक्षर किए गए 1974 के त्रिपक्षीय समझौते का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस समझौते में पाकिस्तान ने अत्याचारों में अपनी सेना की संलिप्तता को स्वीकार किया था।

पाकिस्तान द्वारा माफी मांगे जाने से संबंधों में कोई बाधा नहीं आएगी, इसका कारण भी स्पष्ट है, क्योंकि डार की यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों के राजनयिकों और अधिकारियों को बिना वीजा के यात्रा करने की अनुमति देने के लिए एक समझौता हुआ है। यह भारत के लिए एक बड़ा सिरदर्द है, क्योंकि आशंका है कि इसका इस्तेमाल कर आतंकवादी अधिकारी बनकर बांग्लादेश आ सकते हैं, जो भारत की सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है।

दिसंबर 2024 में मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित डी-8 शिखर सम्मेलन के दौरान एक बैठक में यूनुस ने 1971 के युद्ध से जुड़ी लंबित शिकायतों को हल करने की आवश्यकता पर जोर दिया था। जमात के अलावा बांग्लादेश में बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने के हिमायती हैं।

पाकिस्तान समर्थक इस वर्ग को लगता है कि शेख हसीना भारत सरकार की मदद से सत्ता में बनी रहीं। इसलिए, हसीना विरोधी गुस्सा भी भारत के लिए ही था। हसीना के निष्कासन के बाद से बांग्लादेश जल्द ही पाकिस्तान के करीब आ गया।

बांग्लादेश ने हाल के दिनों में पाकिस्तान को कई रियायतें दी थीं। बांग्लादेश ने पाकिस्तानी खेपों के 100 प्रतिशत भौतिक निरीक्षण की आवश्यकता को माफ कर दिया है। पाकिस्तानी वीजा आवेदकों के लिए मंजूरी की जरूरतों को भी आसान बना दिया गया है। साथ ही ढाका हवाई अड्डे पर पाकिस्तान केंद्रित सुरक्षा डेस्क को समाप्त कर दिया गया है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

ईडी की बड़ी कार्रवाई, छांगुर बाबा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 13.02 करोड़ की संपत्ति जब्त

Read Next

यूपी में सैकड़ों कंपनियों का लगेगा जमावड़ा, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के सुनहरे अवसर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com