रूस के दागेस्तान में आतंकी हमले में 15 पुलिस अधिकारी मारे गए

मास्को । रूस के दक्षिणी दागेस्तान गणराज्य में हुए सिलसिलेवार आतंकी हमलों में कम से कम 15 पुलिस अधिकारी मारे गए। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से आरआईए नोवोस्ती ने ये जानकारी दी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकियों ने चर्च, पुलिस चौकी और यहूदियों के पूजा स्थल सिनेगॉग पर गोलीबारी की। इस हमले में कई नागरिकों के हताहत होने की खबर है।

दागेस्तान गणराज्य के प्रमुख सर्गेई मेलिकोव ने कहा कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार डर्बेंट में सिनेगॉग में हमलों के दौरान लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है।

मेलिकोव ने सोशल मीडिया पर बताया, ”इसमें छह सशस्त्र हमलावर मारे गए हैं। कानून प्रवर्तन अधिकारी तब तक तलाश जारी रखेंगे जब तक कि आतंकवादी हमलों में शामिल सभी लोगों को पकड़ नहीं लिया जाता।”

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति के अनुसार रूसी जांच समिति ने आतंकवादी हमलों और गोलीबारी से संबंधित कानून के तहत केस दर्ज किए हैं और साथ ही दागेस्तान में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया है।

दागेस्तान रूस के सबसे अधिक विविधता वाला क्षेत्र है, जहां अलग-अलग भाषा और नस्ल के लोग रहते हैं।

समाचार एजेंसी ने बताया, ”हमलों के बाद रूस के यहूदी समुदाय संघ ने लोगों से आग्रह किया कि वे दागेस्तान में हुए हमल पर कोई प्रतिक्रिया न दें।”

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, माखचकाला और डर्बेंट में सभी मनोरंजन कार्यक्रम अगली सूचना तक रद्द कर दिए गए हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 22 मार्च को मास्को के क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट स्थल पर आतंकवादी हमले के बाद ये दूसरी ऐसी घटना है।

क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट स्थल पर आतंकी हमले में कम से कम 144 लोगों की मौत हो गई थी, और 551 लोग घायल हो गए थे।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

विपक्षी सांसदों ने हाथ में संविधान की प्रति लेकर लोकसभा में ली शपथ

Read Next

सऊदी अरब में इस साल 1,301 हाजियों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com