13वीं सदी की शायरी के साथ ईरान का भारत-पाकिस्तान को दोस्ती का पैगाम

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इस बीच ईरान ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है। तेहरान ने 13वीं सदी के एक महान फारसी कवि की कविता का हवाला देते हुए कहा कि वह क्षेत्र में तनाव कम करने में मदद करने को तैयार है।

ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान को ‘भाई जैसे पड़ोसी’ बताया।

अराघची ने कहा, “भारत और पाकिस्तान ईरान के भाई जैसे पड़ोसी हैं, जिनके बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं। अन्य पड़ोसियों की तरह, हम उन्हें अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हैं। तेहरान इस कठिन समय में अधिक समझ बनाने के लिए इस्लामाबाद और नई दिल्ली में अपने अच्छे कार्यालयों का उपयोग करने के लिए तैयार है।”

ईरानी विदेश मंत्री अपने वक्तव्य के साथ ईरानी कवि सादी शिराजी की 13वीं शताब्दी की फारसी कविता ‘बानी आदम’ की चंद लाइनें भी लिखी साथ ही उसका एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया।

कविता में लिखा है, “मानव एक समग्रता के अंग हैं, एक सार और आत्मा की रचना है, यदि एक अंग को पीड़ा होती है, तो अन्य अंग बेचैन बने रहेंगे।”

सादी शिराजी, मध्यकाल के एक प्रमुख फारसी कवि और गद्य लेखक थे, जिन्हें न सिर्फ फारसी साहित्य बल्कि विश्व साहित्य की सबसे महान साहित्यिक हस्तियों में से एक माना जाता है। ईरान के शिराज में जन्मे सादी का पूरा नाम अबू-मोहम्मद मुस्लीह अल-दीन बिन अब्दुल्ला शिराजी था। वे अपनी रचनाओं गुलिस्तान (गुलाब का बगीचा) और बुस्तान (बाग) के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, जिसमें गद्य, कविता और नैतिक शिक्षाओं का मिश्रण है।

‘बानी आदम’ का अर्थ है ‘आदम के पुत्र’ या ‘इंसान’। यह कविता सादी की गुलिस्तान में संकलित है। कविता की शुरुआती पंक्तियों का अनुवाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 20 मार्च 2009 को फारसी नववर्ष नवरोज के अवसर पर ईरानियों को दिए गए एक वीडियो संदेश में उद्धृत किया था।

इस बीच सऊदी अरब ने भी तनाव को कम करने की कोशिश की है। सऊदी विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रिंस फैसल बिन फरहान ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार के साथ फोन पर चर्चा की।

जयशंकर ने एक बयान में कहा, “सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसलबिन फरहान के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई। पहलगाम आतंकवादी हमले और इसके सीमा पार संबंधों पर चर्चा हुई।”

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। नई दिल्ली ने इस्लामबाद के खिलाफ कई सख्त कूटनीतिक और रणनीतिक कदम उठाए हैं। इनमें 1960 के सिंधु जल समझौते को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने, अटारी इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद करने, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने, जैसे कई कदम उठाए हैं।

भारत के इन फैसलों के बाद पाकिस्तान ने शिमला समझौते को स्थगित करने और भारतीय उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने जैसे कुछ कदम उठाए हैं।

आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल – पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में लोगों (ज्यादातर पर्यटक) पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं। हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अमृतसर में बाजार बंद

Read Next

निष्पक्ष जांच को तैयार : पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com