पाकिस्तान: स्वात में बम धमाका, बाल-बाल बचे अवामी नेशनल पार्टी के नेता

इस्लामाबाद/नई दिल्ली । पाकिस्तान में बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा के स्वात में एक बम धमाका हुआ। अवामी नेशनल पार्टी नेता मुमताज अली खान की गाड़ी के पास विस्फोट किया गया। इस हमले में खान बाल-बाल बच गए उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, स्वात के मट्टा इलाके की ये घटना है। शकरदारा में, अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) नेता मुमताज अली खान की गाड़ी के पास बम विस्फोट हुआ, जिससे नुकसान हुआ, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

‘हम न्यूज’ के अनुसार पुलिस ने बताया कि विस्फोट पीके-9 से एएनपी के पूर्व उम्मीदवार मुमताज अली खान की कार के पास हुआ। खान घर से निकले ही थे कि तभी उनके घर से लगभग 300 फीट की दूरी पर जोरदार धमाका हुआ और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा।

एक्सप्रेस न्यूज के अनुसार धमाके के बाद, पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इसके अलावा, अधिकारियों ने हमले के वास्तविक कारण का पता लगाने और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाने के लिए एक व्यापक जांच शुरू कर दी है।

स्वात के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) ने पुष्टि की है कि विस्फोटक उपकरण सड़क किनारे लगाया गया था।

खैबर पख्तूनख्वा की हालिया स्थिति ने प्रांत में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि मंगलवार को ही पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर आत्मघाती हमले में 12 लोग मारे गए थे जबकि 36 घायल हो गए थे। इसे लेकर रिवायतन पाकिस्तान ने पड़ोसी देशों पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत का नाम लिया। उन्होंने कहा कि इस हमले में ‘भारत समर्थित’ चरमपंथी समूह शामिल हैं, तो रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के निशाने पर अफगानिस्तान रहा और उन्होंने दावा किया कि ये ‘वेक अप कॉल’ है और काबुल से पाकिस्तान को कोई खास उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

एक निजी टीवी टॉक शो में आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की बढ़ती घटना को नजरअंदाज नहीं करेगा और अगर अफगानिस्तान में आतंकवादी पनाहगाहों की स्थिति बिगड़ती है, तो वह निर्णायक जवाब देगा।

कैडेट कॉलेज वाना में हुए हमले का भी उन्होंने जिक्र किया और दावा किया कि इसमें सभी कैडेट्स की जान बचा ली गई।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

पायलट और एटीसी को जीपीएस स्पूफिंग पर डीजीसीए का सख्त निर्देश, गड़बड़ी को 10 मिनट के अंदर रिपोर्ट करें

Read Next

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की कमर तोड़ने वाला एक्शन, सुरक्षाबलों ने छापे के बाद हिरासत में लिए कई संदिग्ध

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com