दावोस में लंबी बैठकों के बीच ट्रंप ने दिखाया अपना ह्यूमर, मजाकिया अंदाज पर लोगों की छूटी हंसी

वॉशिंगटन । वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोरीं। दावोस में भी ट्रंप अपना ह्यूमर दिखाने से पीछे नहीं हटे। ट्रंप ने भूराजनीतिक से लेकर आर्थिक समेत तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी।

स्थानीय समयानुसार बुधवार को लंबी बैठकों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बिजनेस लीडरों के रिसेप्शन को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मेरे पास यह खूबसूरत भाषण है।” यह बोलते ही सबकी हंसी छूट पड़ी। आगे उन्होंने कहा, “आखिरी चीज जो हम करना चाहते हैं वह है अपना टाइम वेस्ट करना और इसे दोबारा सुनना।”

कमरे में जाने-पहचाने चेहरे देखकर उन्होंने टिकट डिमांड और सेलिब्रिटी अटेंडेंस के बारे में मजाक किया। उन्होंने कहा, “जब आपके पास जॉनी है और मैंने आपको सुना तो मुझे अभी-अभी टिकटों की सेल्स पर एक रिपोर्ट मिली है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।” ट्रंप की यह बात सुनते ही सब हंस पड़े।

ट्रंप ने अपने पास बैठे सीनियर अधिकारियों को चिढ़ाते हुए वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट और कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक को दो बिल्कुल उलटे लोग बताया और कहा, “मुझे यह पसंद है।” इस पर भी हंसी गूंज सुनाई दी।

उन्होंने बढ़ते वैल्यूएशन को लेकर कॉर्पोरेट नेताओं का भी मजाक उड़ाते हुए कहा, “मैं घूमता हूं और कहता हूं, सबसे बड़े लोगों से मिलो, सबसे बड़े बिजनेस करने वालों से।’ मैं कहता हूं, ‘बधाई हो।’ वे कहते हैं, ‘किस बात पर?’ मैंने कहा, ‘जब से मैं राष्ट्रपति बना हूं, तब से आपकी नेट वर्थ दोगुनी हो गई है, है ना?’”

एप्पल के सीईओ टिम कुक को देखकर ट्रंप ने मजाक में कहा, “वह 650 बिलियन डॉलर के लिए अच्छे रहे हैं।” निवेश के वादों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “जरा सोचो। 650 बिलियन डॉलर।” इस पर हॉल में तालियां बजीं और लोग हंसने लगे।

ट्रंप ने जलन की भावना का भी जिक्र किया और अपने मजाकिया अंदाज में कहा, “एक तरह से, मुझे जलन हो रही है। एक तरह से मैं परेशान हूं। कमरे में कुछ लोग हैं, मैं उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकता और वे बहुत अमीर बन जाते हैं।”

वह अपने देश की सिक्योरिटी चिंताओं पर हंसे। वॉशिंगटन में हाल ही में हुए डिनर को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मैं सड़क के ठीक बीच से चलता हूं लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि सीक्रेट सर्विस बहुत खुश थी।”

सीएनबीसी के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने अपनी आलोचनाओं को मजाक में टाल दिया और कहा, “अगर मैं कैंसर का इलाज लेकर आता, तो वे कहते, ‘तुमने इसे और तेजी से क्यों नहीं किया?’ अगर आप पानी पर चलते हैं, तो आप तैर नहीं सकते।”

फेडरल रिजर्व लीडरशिप के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने सेंट्रल बैंक में कंस्ट्रक्शन के खर्च में बढ़ोतरी का मजाक उड़ाया और कहा, “मैं इसे 25 मिलियन डॉलर में कर सकता था और यह ज्यादा अच्छा होता।” इस दौरान उन्होंने इसकी तुलना उन प्रोजेक्ट्स से की जिनके बारे में उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने बहुत कम लागत में इसे बनाया था।

ग्रीनलैंड में भी ट्रंप ने हल्के-फुल्के अंदाज में बात की। ग्रीनलैंड को लेकर डेनमार्क लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति का विरोध कर रहा है। डेनमार्क कह रहा है कि अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जा नहीं कर सकता है। ऐसे में डेनमार्क के ऐतराज पर ट्रंप ने कहा, “उन्होंने मुझे यह नहीं बताया। मुझे यह बात दूसरों से सुनना पसंद नहीं है।”

ट्रंप लंबे समय से बिना स्क्रिप्ट वाली बातें करना पसंद करते हैं। यही ट्रंप की खासियत भी है। अक्सर उन्हें मीडिया से बातचीत के दौरान पॉलिसी मैसेजिंग को लेकर मजाक करते देखा गया है। लंबी बैठकों के बाद दावोस में ट्रंप ने माहौल को हल्का बना दिया। दावोस में हुई इस बैठक में द्विपक्षीय वार्ता, मीडिया इंटरव्यू और सुरक्षा पर चर्चा हुई।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Read Next

तमिलनाडु: डीएमडीके ने एनडीए के साथ गठबंधन की अटकलों को किया खारिज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com