दक्षिण कोरिया: मरीन कर्मी मौत मामले को लेकर पूर्व चीफ से होगी पूछताछ

सोल । दक्षिण कोरिया में मरीन कर्मी मौत मामले में विशेष वकील अगले सप्ताह पूर्व मरीन चीफ से पूछताछ करेगा। एक विशेष जांच दल ने शुक्रवार को बताया कि मामला 2023 में मरीन कर्मी की मौत से जुड़ा है। जांच दल अगले सप्ताह मरीन कॉर्प्स के पूर्व शीर्ष कमांडर को पूछताछ के लिए बुलाएगा।

जांच दल ने पूर्व मरीन कॉर्प्स कमांडेंट किम काये-ह्वान को सोमवार को पेश होने का आदेश दिया है। उन पर एक मरीन कर्मी की मौत से जुड़े मामले को प्रभावित करने का आरोप है।

आरोप है कि जुलाई 2023 में मूसलाधार बारिश के बीच पीड़ितों को रेस्क्यू करने गए कॉर्पोरल चाए सु-ग्यून की मौत हो गई थी। तत्कालीन उच्च अधिकारियों, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल शामिल हैं, ने इस मामले की सैन्य जांच में हस्तक्षेप किया था।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक सहायक विशेष अभियोजक ने बताया कि किम ने पूछताछ के लिए आने की सहमति दी है, जिसमें तत्कालीन रक्षा मंत्री ली जोंग-सुप और राष्ट्रपति कार्यालय से मिले निर्देशों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

गुरुवार को विशेष जांच दल ने किम और लिम सेओंग-गुन पर ‘एग्जिट बैन’ लगाया है।

लिम से बुधवार को विशेष अभियोजकों ने चाए सु-ग्यून की मृत्यु के लिए कथित लापरवाही के संबंध में पूछताछ की थी।

इससे पहले, गुरुवार को एक विशेष जांच दल ने बताया कि उसने 2023 में एक मरीन कर्मी की मृत्यु के मामले में सैन्य जांच के तहत पूर्व रक्षा मंत्री ली जोंग-सुप पर नया यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है।

विशेष वकील ली म्योंग-ह्योन के नेतृत्व वाली टीम ने पूर्व मरीन कॉर्प्स कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल किम क्ये-ह्वान और मरीन कॉर्प्स की फर्स्ट डिवीजन के पूर्व कमांडर लिम सेओंग-गुन पर भी जांच पूरी होने तक देश छोड़ने पर रोक लगा दी है, यह जानकारी एक प्रेस ब्रीफिंग में दी गई।

इन तीनों व्यक्तियों पर पहले अभियोजन और उच्च पदस्थ अधिकारियों के भ्रष्टाचार जांच कार्यालय ने यात्रा प्रतिबंध लगाया था, लेकिन मामले के विशेष जांच दल को हस्तांतरित होने के बाद इसे फिर से बदला गया है।

–आईएएनएस

भाजपा का जनादेश विकास और सुशासन में जनता के विश्वास को दर्शाता है: सीएम भजनलाल शर्मा

जयपुर । पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिले निर्णायक जनादेश का जश्न मनाने के लिए राज्य कार्यालय में भव्य समारोह आयोजित किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों...

बंगाल के नतीजों से ‘जंगल राज’ से बदलाव का संकेत : गुजरात के उपमुख्यमंत्री संघवी

गांधीनगर । गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनावी प्रदर्शन शासन-प्रशासन के क्षेत्र में एक निर्णायक मोड़ साबित...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया और जापान ने एनर्जी-मिनरल्स पर समझौते पर लगाई मुहर

सिडनी । मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान हमलों की वजह से जारी तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया और जापान ने ऊर्जा और जरूरी मिनरल्स पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई...

ईरान ने अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दूर रहने की दी चेतावनी

तेहरान । ईरान ने सोमवार को अमेरिका की सेना को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में प्रवेश करने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी। ईरान ने कहा कि अगर अमेरिकी सेना इस जलडमरूमध्य...

पाकिस्तान: इमरान खान को झटका, कोर्ट ने की याचिका खारिज

इस्लामाबाद । इस्लामाबाद हाई कोर्ट (आईएचसी) ने सोमवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी बेगम बुशरा बीबी की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें 190 मिलियन...

फ्रांस ने अमेरिका के प्रोजेक्ट फ्रीडम में भागीदारी से किया इनकार, होर्मुज खोलने की अपील

पेरिस । फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को कहा कि यूरोप अपना सिक्योरिटी सॉल्यूशन बना रहा है और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के ऑपरेशन में हिस्सा...

सिएरा लिओन के राष्ट्रपति के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में अमेरिका के न्यूयॉर्क में सिएरा लिओन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो का इंटरव्यू किया। इस मौके पर बायो ने कहा कि...

ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा बयान, युद्ध को बताया आशीर्वाद

नई दिल्ली । भारत में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने मध्य पूर्व की राजनीति, अमेरिका की भूमिका और हालिया युद्ध को लेकर खुलकर अपनी बात...

पीएमए ने दी चेतावनी, पाकिस्तान में ‘मानव-निर्मित महामारी’ का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन (पीएमए) ने देश में एक “मानव-निर्मित महामारी” फैलने की चेतावनी दी है। पीएमए का कहना है कि देशभर में बैन होने के बावजूद फिर से...

सरकार और प्रशासन चारधाम के तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं : हरीश रावत

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र और राज्यों की राजनीति पर टिप्पणी की है।...

टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास छोटा विमान क्रैश, पांच लोगों की मौत

वाशिंगटन । टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास 30 अप्रैल की रात एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।...

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का श्रमिक दिवस संदेश, ‘डेढ़ दशक में जो हमने कमाया उसे यूनुस सरकार ने गंवाया’

ढाका । शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश की वर्तमान स्थिति को चिंतनीय बताया। हसीना ने कहा कि पिछले...

admin

Read Previous

रियलमी ने ‘रियलमी 15 सीरीज’ को ‘लिव फॉर रियल’ पोस्टर के साथ किया टीज, लॉन्च से पहले दी अटकलों को हवा

Read Next

मथुरा : शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com