टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने कर्मचारियों को लिखा पत्र, अहमदाबाद हादसे को समूह के इतिहास का सबसे काला दिन बताया

नई दिल्ली । टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को ग्रुप के सभी कर्मचारियों को पत्र लिखकर अहमदाबाद विमान हादसे को टाटा ग्रुप के इतिहास का सबसे काला दिन बताया और साथ ही कहा कि इस हादसे जुड़े संवाद के बारे में पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी।

पत्र में टाटा संस के चेयरमैन ने कहा, “यह हमारे लिए एक कठिन समय है। कल जो हुआ, उससे हम गहरे शोक में हैं। हमारे लिए किसी एक व्यक्ति को खोना भी त्रासदी है, लेकिन एक साथ इतनी सारी मौतें होना समझ से परे है।”

उन्होंने इसे “टाटा समूह के इतिहास का सबसे काला दिन” बताते हुए कहा, “मेरी संवेदनाएं दुर्घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। हम उनके लिए यहां हैं।”

चंद्रशेखरन ने आगे कहा कि आपकी तरह हम भी समझना चाहते हैं कि इस हादसे की क्या वजह है, जो फिलहाल हम भी नहीं जानते हैं। बीते 24 घंटे में यूके, यूएस के साथ अपने देश की जांच टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं।

उन्होंने आगे कहा, “एक बार जब हम तथ्यों की पुष्टि कर लेंगे, तो हम इस त्रासदी के बारे में अपने संवाद में भी पारदर्शिता बरतेंगे।”

चंद्रशेखरन ने दुर्घटना के बारे में बढ़ती अटकलों पर जनता से धैर्य रखने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी कहा कि केवल प्रशिक्षित जांचकर्ता ही जांच पूरी होने के बाद बता पाएंगे कि यह नियमित उड़ान कैसे त्रासदी में समाप्त हुई।

हादसे के कुछ देर बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गुरुवार को बताया था कि उसने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच शुरू कर दी है।

कल दोपहर को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गई थी।

डीजीसीए के प्रवक्ता ने कहा, “इस समय दुर्घटना का कोई निश्चित कारण नहीं पता चल पाया है। विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।”

प्रवक्ता आगे कहा कि सभी संबंधित एजेंसियां इस ​​जांच में शामिल हैं।

–आईएएनएस

डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा, जरूरी मदद का दिया निर्देश

तेल अवीव । ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल...

श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, बस सेवाएं प्रभावित

कोलंबो । श्रीलंका की सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने ईंधन की कीमतों में संशोधन की घोषणा की। ऑटो डीजल, पेट्रोल और केरोसिन सहित सभी ईंधन उत्पादों की कीमतों...

फ्लोरिडा में यूक्रेन-यूएस के वार्ताकारों की बैठक, एनएसडीसी सचिव बोले- ‘मुख्य मुद्दों’ पर हुई चर्चा

फ्लोरिडा । यूक्रेन-यूएस के प्रतिनिधिमंडल ने फ्लोरिडा राज्य में हुई नई बातचीत में "खास मुद्दों" और यूक्रेन संकट को सुलझाने के अगले कदमों पर चर्चा की। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा...

रॉबर्ट मुलर : आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली शख्सियत

वॉशिंगटन । फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट एस. मुलर III को एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जा रहा है जिनका व्यक्तित्व शांत था लेकिन...

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री

मॉस्को । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूसी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अपना दबदबा बनाने की नीति अपना रहा...

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

admin

Read Previous

रांची : बीआईटी छात्र की मौत की जांच पर हाईकोर्ट नाराज, डीजीपी, कुलपति समेत अन्य अधिकारी तलब

Read Next

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में आया उबाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com