जापान: इजू द्वीप समूह में तूफान ‘हैलोंग’ का कहर, मछली पकड़ने गए शख्स की मौत

टोक्यो । गुरुवार को टोक्यो के दक्षिण में इजू द्वीप समूह पर तूफान हैलोंग ने काफी कहर बरपाया। सरकार ने निवासियों को भूस्खलन और बाढ़ के प्रति सतर्क रहने को कहा है।

क्योदो न्यूज एजेंसी ने जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया है कि तूफान हैलोंग प्रशांत महासागर के ऊपर उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जापानी राजधानी से लगभग 280 किलोमीटर दक्षिण में स्थित हचिजो द्वीप के लिए अलर्ट जारी किया गया।

दोपहर 2:30 बजे तक अलर्ट को घटाकर चेतावनी में बदल दिया गया था। एजेंसी ने हचिजो और छह अन्य द्वीप नगर के लिए तेज हवाओं और ऊंची लहरों की विशेष चेतावनी पहले जारी की थी। पूरे इलाके में तूफानी हवाओं, ऊंची लहरों और भारी बारिश की विशेष चेतावनी जारी की गई। स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का निर्देश पहले ही दे दिया गया था।

जापान तटरक्षक बल ने जहाजों को तूफान के अनुमानित रास्ते से दूर रहने की सलाह लोगों को दी, जबकि द्वीपों के लिए पहले ही उड़ानें और नौका सेवाएं स्थगित कर दी गई थीं। आपातकालीन टीमें भी तैनात कर दी गई हैं।

एजेंसी के अनुसार, सुबह 7 बजे तक तीन घंटों में हचिजो में 207 मिलीमीटर बारिश हुई, जो इस क्षेत्र में अब तक की सबसे अधिक बारिश है।

मौसम के बदलते मिजाज के चलते क्षेत्र के सैकड़ों निवासियों को निकासी केंद्रों में शरण लेनी पड़ी। एजेंसी ने यह भी कहा कि गुरुवार सुबह हचिजो में 196.92 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

पुलिस ने बताया कि प्रशांत महासागर के सामने कनागावा प्रांत के ओइसो में मछली पकड़ रहे तीन लोग लहरों में बह गए, जिनमें से दो बच गए लेकिन एक की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उस समय शहर में ऊंची लहरों और तेज हवाओं के लिए चेतावनी जारी की गई थी।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस तूफान का असर कैलिफोर्निया में भी दिखेगा, जहां असामान्य रूप से तेज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कैलिफोर्निया में यह कई दिनों तक चलने वाले तूफान का रूप धारण कर सकता है।

–आईएएनएस

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

ऑस्ट्रेलिया ने ईरानियों के टूरिस्ट वीजा एंट्री पर लगाया छह महीने का बैन

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया ने ईरान के नागरिकों के टूरिस्ट वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने उन ईरानियों पर छह महीने का बैन लगाने की घोषणा की है...

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव की वजह से जापान अपने सरकारी भंडार से 30 दिनों का तेल करेगा जारी

नई दिल्ली । ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ बनाए रखी है, इसलिए जापान की सरकार गुरुवार से अपने सरकारी रिजर्व से 30 दिनों का तेल निकालना शुरू करेगी।...

ईरान की सियासत का अहम चेहरा बन कर उभर रहे गालिबाफ! ट्रंप के प्रस्ताव को बताया फेक

नई दिल्ली । ईरान की राजनीति में इन दिनों एक नाम काफी चर्चा में है, और ये मोहम्मद बागर गालिबाफ का है। मौजूदा समय में वे इस्लामिक कंस्लटेटिव असेंबली, यानी...

बांग्लादेश में खाद्य महंगाई की ‘रेड’ स्थिति बरकरार, हालिया वृद्धि से बढ़ी चिंता

नई दिल्ली । बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों और वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश लगभग पिछले तीन वर्षों से भी उन अर्थव्यवस्थाओं की 'रेड' श्रेणी में बना हुआ है,...

ईरान के नए सुरक्षा प्रमुख होंगे मोहम्मद बाघेर जोलघदर, लारीजानी की मौत के बाद खाली था पद

तेहरान । ईरान ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया प्रमुख नियुक्त कर लिया है। नए सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी का स्थान लेंगे, जिनकी 17 मार्च को एयर स्ट्राइक में मौत...

तेल अवीव पर ईरानी मिसाइल हमला, कई घायल, इमारतों को भारी नुकसान

तेल अवीव । इजरायली अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल तेल अवीव में आकर ग‍िरी। धमाके में कई लोग घायल हो गए...

ईरानी मीडिया का दावा ‘एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ’, खोर्रमशहर के गवर्नर बोले ‘पाइपलाइन को बनाया निशाना’

तेहरान । ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि मंगलवार को दो गैस संयंत्रों और एक पाइपलाइन को निशाना बनाया गया। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

इंडोनेशिया में टीबी के खिलाफ जंग तेज, टीकाकरण को लेकर बनाई राष्ट्रीय रणनीति

जकार्ता । इंडोनेशिया ने वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर ऐलान किया कि वो तपेदिक (टीबी) के खिलाफ जंग पूरी मुस्तैदी से लड़ेगा। देश संक्रमण को रोकने, संक्रमितों को ट्रेस...

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

वॉशिंगटन । ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध से उपजी चिंताओं के बीच पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वह अमेरिका के...

ट्रंप के ईरान अल्टीमेटम पर रूस का स्पष्ट मत, ‘राजनीतिक और रणनीतिक तरीका अपनाना ही बेहतर’

मास्को । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, इसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। दुनिया इन बयानों से...

admin

Read Previous

यूरोपीय संघ प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Read Next

गाजा समझौता दो-राज्य पर आधारित राजनीतिक समाधान की शुरुआत का प्रतीक होना चाहिए : मैक्रों

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com