गाजा समझौता दो-राज्य पर आधारित राजनीतिक समाधान की शुरुआत का प्रतीक होना चाहिए : मैक्रों

पेरिस । फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को कहा कि वह गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के समझौते का स्वागत करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि फ्रांस, युद्ध का राजनीतिक समाधान खोजने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ बातचीत जारी रखेगा। फ्रांस के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपनी बात रखी।

मैक्रों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गाजा शांति योजना ‘दो-राज्य समाधान पर आधारित राजनीतिक समाधान’ की ओर ले जाएगी।

मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा, “बंधकों और उनके परिवारों, गाजा में फिलिस्तीनियों और पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी उम्मीद। मैं बंधकों की रिहाई और गाजा में युद्धविराम के लिए रातोंरात हुए समझौते का स्वागत करता हूं और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ-साथ कतर, मिस्र और तुर्की के मध्यस्थों के प्रयासों की सराहना करता हूं जिन्होंने इसे संभव बनाने में मदद की।

मैं सभी पक्षों से इसकी शर्तों का सख्ती से पालन करने का आह्वान करता हूं। यह समझौता युद्ध की समाप्ति और दो-राज्य समाधान पर आधारित राजनीतिक समाधान की शुरुआत का प्रतीक होना चाहिए। फ्रांस इस लक्ष्य में योगदान देने के लिए तैयार है। हम आज दोपहर पेरिस में अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ इस पर चर्चा करेंगे।

बता दें कि बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर इजरायल और हमास के बीच समझौते की बात कही थी और इसे दो साल पुराने युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक “ऐतिहासिक और अभूतपूर्व” कदम बताया था।

उन्होंने कहा कि हमास सभी बंधकों को रिहा कर देगा, जबकि इजरायल अपने सैनिकों को मिस्र में उनकी 20-सूत्रीय शांति योजना पर बातचीत के बाद बनी सहमति के अनुसार वापस बुलाएगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि इजरायल और हमास दोनों ने हमारी शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसका मतलब है कि सभी बंधकों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा, और इजरायल अपने सैनिकों को एक निश्चित सीमा पर वापस बुला लेगा, जो एक मजबूत, स्थायी और शाश्वत शांति की ओर पहला कदम होगा।”

ट्रंप ने मध्यस्थों कतर, मिस्र और तुर्की का भी धन्यवाद किया और पवित्र बाइबिल का एक उद्धरण जोड़ा: “शांति स्थापित करने वाले धन्य हैं!”

–आईएएनएस

ट्रंप के ईरान अल्टीमेटम पर रूस का स्पष्ट मत, ‘राजनीतिक और रणनीतिक तरीका अपनाना ही बेहतर’

मास्को । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, इसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। दुनिया इन बयानों से...

मिडिल ईस्ट युद्ध पर पीएम मोदी के संबोधन पर एनडीए नेता बोले, सभी को एकजुट होने की जरूरत

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पैदा हुई समस्याओं से भारत कैसे निपट रहा है, इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में...

होर्मुज से गुजरने पर 2 मिलियन डॉलर लेने का दावा निराधार: ईरान

नई दिल्ली । होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 2 मिलियन डॉलर वसूले जाने के दावे को लेकर फैल रही खबरों पर भारत स्थित ईरानी दूतावास ने स्पष्ट और...

ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला टाला, ‘बहुत सकारात्मक’ बातचीत का दिया हवाला

न्यूयॉर्क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को 5 दिन के लिए टाल दिया है। ट्रंप ने कहा कि...

ईरानी लॉन्ग रेंज मिसाइल के निशाने पर ब्रिटेन नहीं: पीएम स्टार्मर

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मुख्य भूमि ब्रिटेन को ईरान द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, साथ...

सरकार को मिडिल ईस्ट युद्ध रुकवाने के लिए कोशिश करनी चाहिए : रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन पर विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि वर्तमान की स्थिति काफी गंभीर है...

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका...

इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

तेल अवीव । इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में...

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने पश्चिम एशिया में बिना किसी विदेशी दखल के शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के देशों को मिलाकर एक...

जी7 ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की, कहा- ‘इससे वैश्विक सुरक्षा को खतरा है’

वॉशिंगटन । जी7 देशों ने रविवार को मिडिल ईस्ट के कई देशों में आम लोगों और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, जी7 देशों...

डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा, जरूरी मदद का दिया निर्देश

तेल अवीव । ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल...

श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, बस सेवाएं प्रभावित

कोलंबो । श्रीलंका की सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने ईंधन की कीमतों में संशोधन की घोषणा की। ऑटो डीजल, पेट्रोल और केरोसिन सहित सभी ईंधन उत्पादों की कीमतों...

admin

Read Previous

जापान: इजू द्वीप समूह में तूफान ‘हैलोंग’ का कहर, मछली पकड़ने गए शख्स की मौत

Read Next

कीर्ति स्वरन की पैन-इंडियन फिल्म ‘डूड’ का ट्रेलर रिलीज, प्रदीप रंगनाथन ने लगाया कॉमेडी और एक्शन का तड़का

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com