इजरायल के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखेगा हूती समूह, अल-बुखैती ने किया ऐलान

अदन । यमन के हूती समूह ने घोषणा की है कि वह इजरायल के खिलाफ सैन्य अभियान को जारी रखेगा। हूती समूह का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद आया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हूती राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद अल-बुखैती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में यह बात कही।

अल-बुखैती ने लिखा, “अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के साथ संघर्ष विराम स्वीकार करना यह साबित करता है कि सैन्य बल ही एकमात्र भाषा है, जो वे समझते हैं।”

हूती अधिकारी ने जोर देकर कहा कि समूह के इजरायल के खिलाफ सैन्य अभियान तब तक जारी रहेंगे, जब तक गाजा पर हमला बंद नहीं होता और घेराबंदी नहीं हटाई जाती।

13 जून को इजरायल ने ईरान के विभिन्न क्षेत्रों पर बड़े हवाई हमले किए थे। ये हमले परमाणु और सैन्य ठिकानों पर किए गए थे, जिसमें वरिष्ठ कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक और नागरिक मारे गए। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिससे कई लोग हताहत हुआ और भारी नुकसान हुआ।

शनिवार को अमेरिकी वायु सेना ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फाहान पर बमबारी की। जवाब में ईरान ने सोमवार को कतर में अमेरिकी अल उदेद एयर बेस पर मिसाइलों से हमला किया।

ईरान के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि दोनों पक्षों के बीच संघर्ष विराम मंगलवार को सुबह (स्थानीय समयानुसार 9:30) से शुरू होगा। ईरान और इजरायल दोनों ने बाद में संघर्ष विराम शुरू होने की पुष्टि की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘सीजफायर लागू’ होने की घोषणा और इसे न तोड़ने की अपील के बीच इजरायल ने युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और कहा कि उसने ईरान के साथ अमेरिका के प्रस्तावित द्विपक्षीय युद्धविराम को स्वीकार कर लिया है।

इजरायल ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, “वह ईरान के साथ द्विपक्षीय युद्धविराम के लिए अमेरिका के प्रस्ताव पर सहमत है और इसका उल्लंघन होने पर जोरदार जवाब देगा।”

इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया, “प्रधानमंत्री ने कैबिनेट, रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख और मोसाद प्रमुख के साथ बैठक की। इजरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

गाजा में ईंधन की कमी से जल आपूर्ति को खतरा : संयुक्त राष्ट्र

Read Next

भारत अगले 3 वर्षों में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर : पीयूष गोयल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com