संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो ने बजट नियम पर महासभा के फैसले का किया स्वागत

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महासभा की ओर से अप्रयुक्त बजटीय धनराशि से जुड़े वित्तीय नियमों में बदलाव के फैसले का स्वागत किया है।

गुटेरेस ने एक बयान में कहा, “मैं महासभा के उस फैसले का स्वागत करता हूं, जिसमें उन वित्तीय नियमों में सुधार किया गया है, जिनसे संगठन की स्थिरता पर खतरा मंडरा रहा था। महासभा ने मतदान के जरिए चार साल के परीक्षण काल के लिए एक नया तरीका अपनाने पर सहमति जताई है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बिना खर्च हुए फंड (अप्रयुक्त धनराशि) सदस्य देशों को तभी लौटाए जाएं, जब उसके लिए वास्तविक नकद राशि उपलब्ध होगी।”

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक वित्तीय नियम के तहत संयुक्त राष्ट्र को हर बजट अवधि के आखिरी में अप्रयुक्त बजटीय आवंटन को सदस्य देशों को क्रेडिट के रूप में लौटाना पड़ता है, जिसमें बकाया राशि भी शामिल है। मंगलवार को महासभा के फैसले से इस नियम में बदलाव किया गया है।

गुटेरेस ने कहा, “इस फैसले से हम संसाधनों, खासकर नियमित और शांति-रक्षा बजट के लिए अधिक अनुमानित और जिम्मेदार तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। साथ ही, सदस्य देशों से मिले आदेशों को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे।”

गुटेरेस ने कहा कि वे अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही इस बदलाव की मांग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव वैश्विक संस्था के कामकाज को तुरंत और बिना रुकावट जारी रखने, खासकर शांति-स्थापना अभियानों के लिए बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा, “अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही मैं इस बदलाव की मांग करता रहा हूं, और इस अहम कदम को उठाने के लिए मैं सदस्य देशों का आभारी हूं।”

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने कहा, “इस अहम बदलाव से मेरे उत्तराधिकारी को बहुत फायदा होगा। उन्हें अब उन फंड्स को लौटाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा जो अक्सर उन्हें कभी मिले ही नहीं थे।” बता दें कि गुटेरेस का कार्यकाल इस साल के आखिर में खत्म हो रहा है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने उन सदस्य देशों का धन्यवाद किया जिन्होंने अपना निर्धारित योगदान चुका दिया है। उन्होंने सभी देशों से संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की अपनी अपील दोहराई।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

वेनेजुएला : भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,943 हुई, 10,000 से ज्यादा घायल

Read Next

पाकिस्तान: पेशावर में ड्रोन हमला, महिला की मौत और छह घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com