वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर वहां उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं की प्रशंसा की।

दौरे के बाद जारी अपने बयान में गिल ने कहा कि उन्होंने वेनेजुएला में भारत के राजदूत पी. के. अशोक बाबू के साथ इस मानवीय सहयोग का प्रेरक उदाहरण देखा और सहायता के लिए हाथ बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने एक्स पर इस दौरे की क्लिप साझा करते हुए लिखा, “हमारे सहयोगी देश भारत के ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत, काराकास रेसट्रैक पर एक हॉस्पिटल सेंटर बनाया है। यह सेंटर दोहरे भूकंप के पीड़ितों को व्यापक और उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। मुझे वेनेजुएला में भारत के राजदूत पी.के. अशोक बाबू के साथ इस केंद्र का दौरा करने और एकजुटता के इस प्रेरक प्रदर्शन को देखने का अवसर मिला। बोलिवेरियन सरकार और वेनेजुएला की जनता की ओर से, भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ के लिए हम भारत सरकार और वहां के लोगों, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।”

पिंटो क्लिप में भारतीय राजदूत को आभार जताते हुए बता रहे हैं कि भारतीय चिकित्सा दल प्रतिदिन लगभग 400 पीड़ितों का उपचार कर रहा है। यहां भूकंप में घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार, फ्रैक्चर और अन्य चोटों का इलाज, दंत चिकित्सा, एक्स-रे, और छोटी शल्य चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा, “हम (वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति और प्रतिनिधिमंडल) हाल ही में भारत गए थे और यह उसी भाईचारे की एक जीवंत मिसाल है। भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला की जनता के साथ खड़ा है। इस फील्ड अस्पताल में प्रतिदिन 400 से अधिक लोगों का उपचार किया जा रहा है, जिनमें मुख्य रूप से 24 जून के भूकंप से पीड़ित लोग शामिल हैं।”

विदेश मंत्री ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति वेनेजुएला की ओर से गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल कर्मियों और अन्य राहतकर्मी दिन-रात अथक सेवा कर रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार तक वेनेजुएला की जनता का प्रेम और धन्यवाद पहुंचाने का आग्रह भी किया।

गिल ने कहा कि वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के नेतृत्व में राहत कार्य जारी हैं और इस कठिन समय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग, विशेषकर भारत का समर्थन, वेनेजुएला के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

खामेनेई की तदफीन में शामिल होने के लिए 3 जुलाई को रवाना होंगे अता हसनैन और पबित्रा मार्गेरिटा: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 3 जुलाई को ईरान रवाना होंगे। दोनों नेता ईरान के दिवंगत सर्वोच्च...

admin

Read Previous

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

Read Next

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com