विदेश मंत्री जयशंकर ने वाशिंगटन में अपने समकक्ष मार्को रुबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की

वाशिंगटन । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के साथ अलग-अलग बैठकें कीं, जिसमें भारत-अमेरिका रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर व्यापक चर्चा हुई।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रूबियो से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज दोपहर अमेरिकी सीनेटर रूबियो से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमारी द्विपक्षीय सहयोग एजेंडा व क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के जिन पहलुओं पर चर्चा हुई, उनमें व्यापार, ऊर्जा, परमाणु, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और टेक्नोलॉजी शामिल थे। अपने साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मैकेनिज्म की जल्द मीटिंग्स पर सहमति बनी।”

विदेश विभाग के एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण खनिजों की खोज, खनन और प्रसंस्करण पर द्विपक्षीय सहयोग को औपचारिक रूप देने पर चर्चा की। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जो भारत-अमेरिका आर्थिक और रणनीतिक संबंधों का एक केंद्रीय स्तंभ बनकर उभरा है।

यह बैठक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच बाधाओं को कम करने और बाजार पहुंच का विस्तार करने के उद्देश्य से एक व्यापार समझौते की घोषणा के एक दिन बाद हुई। बयान में कहा गया है कि सेक्रेटरी रूबियो और मंत्री जयशंकर ने समझौते का स्वागत किया। उन्होंने नए आर्थिक अवसरों को खोलने और साझा ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों लोकतंत्रों के एक साथ काम करने के महत्व पर जोर दिया।

चर्चा में साझेदारी के क्षेत्रीय और बहुपक्षीय आयामों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। रूबियो और जयशंकर ने सुरक्षा संवाद के माध्यम से द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए अपनी बैठक समाप्त की। उन्होंने स्वीकार किया कि एक समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।

इससे पहले, एस जयशंकर ने वाशिंगटन में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से भी मुलाकात की। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में स्कॉट बेसेंट के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर की। विदेश मंत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “वाशिंगटन में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से मिलकर खुशी हुई। भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर उपयोगी चर्चा हुई।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी चुनावों में संघीय भूमिका की मांग की

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले चुनावों में संघीय सरकार की भूमिका को ज्यादा मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि जो...

राहुल गांधी का दावा- ‘हमारी सेना चीन के टैंकों पर हमला करना चाहती थी, लेकिन अकेला छोड़ा गया’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की 'किताब' को मीडिया के सामने पेश करते हुए दावा किया कि हमारी सेना...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ अमेरिका के 25 शहरों में हुए प्रदर्शन

वाशिंगटन । बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा के खिलाफ अमेरिका में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में अमेरिका के 25 शहरों में शांतिपूर्ण...

राष्ट्रपति लूला के भारत दौरे से पहले ब्राजील के राजदूत बोले, ‘दोनों देश रणनीतिक साझेदारी नए स्तर पर ले जा रहे’

नई दिल्ली । ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा फरवरी में भारत दौरे पर आने वाले हैं। इसे लेकर भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ फेलिक्स हाजिन्स्की दा...

पाकिस्तानी कोर्ट ने इमरान खान की बहन के खिलाफ फिर से जारी किया गैर-जमानती वारंट

इस्लामाबाद । रावलपिंडी की एक एंटी-टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) ने मंगलवार को एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान और उनके दो जमानतदारों के खिलाफ...

अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में हिस्सेदारी 30 प्रतिशत, ट्रेड डील से उद्योग को होगा बड़ा फायदा : इंडस्ट्री

तिरुपुर/अहमदाबाद । अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और ट्रेड डील से उद्योग को काफी फायदा होगा। यह बयान मंगलवार को इंडस्ट्री की ओर से दिया...

म्यांमार में 6.0 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता समेत पूर्वी भारत में तेज झटके महसूस, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली । पूर्वी भारत में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र म्यांमार में था, जहां रात 9.4 बजे आईएसटी एक शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप...

भारत के हाई कमिश्नर और फिजी संसद के अध्यक्ष ने आपसी सहयोग को मजबूत करने पर की चर्चा

सुवा । फिजी में भारत के हाई कमिश्नर सुनीत मेहता ने सोमवार को फिजी संसद के अध्यक्ष फिलिमोन जिटोको के साथ मीटिंग की। दोनों नेताओं ने इस दौरान आपसी सहयोग...

अमेरिकी विशेषज्ञों ने भारत के बजट का किया समर्थन, बोले- ‘मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने से करोड़ों नई नौकरियों के अवसर’

वॉशिंगटन । भारत के आम बजट की अमेरिका के अर्थशास्त्री और बिजनेस लीडर्स ने खूब सराहना की। इन लोगों ने कहा कि नया यूनियन बजट भारत की विकास की रफ्तार...

एस जयशंकर का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा, महत्वपूर्ण खनिज को लेकर मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर सोमवार को अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। ईएएम...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

कमर्शियल संबंधों को मजबूती और नए मौके की तलाश में कनाडा से ट्रेड मिशन आ रहा भारत

नई दिल्ली । कनाडा के न्यू ब्रंसविक प्रांत से एक ट्रेड मिशन 2 से 6 फरवरी, 2026 तक भारत आएगा। इसका मकसद दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते मार्केट में...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

भारतीय शेयर बाजारों में मामूली बढ़त, एंथ्रोपिक के ऐलान से आईटी शेयरों में गिरावट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com