यूरोपीय संघ के नेताओं ने दमिश्क में सीरियाई राष्ट्रपति अल-शारा से की मुलाकात

दमिश्क । यूरोपीय परिषद (ईसी) के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय संघ (ईयू) की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने शुक्रवार को दमिश्क में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि यूरोपीय संघ सीरिया के पुनरुद्धार, पुनर्निर्माण और नागरिक शांति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रपति अल-शारा से मुलाकात के बाद एंटोनियो कोस्टा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दमिश्क में राष्ट्रपति अल-शारा से मुलाकात की, साथ में राष्ट्रपति उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी थीं। कई वर्षों के युद्ध और पीड़ा के बाद असद शासन के पतन ने अंततः सीरियाई जनता को उम्मीद दी है। हम आज यहां सीरिया के प्रति यूरोपीय संघ के निरंतर समर्थन को दर्शाने आए हैं। अभी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन आपने पहले कदम उठा लिए हैं।”

यूरोपीय संघ ने युद्ध से जूझ रहे सीरिया के साथ राजनीतिक संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।

उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, “आज मैं दमिश्क में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के साथ हूं। दशकों के भय और खामोशी के बाद सीरियाई लोगों ने उम्मीद और पुनर्निर्माण की लंबी यात्रा शुरू की है। यूरोप, सीरिया के पुनरुद्धार और पुनर्निर्माण में हर संभव सहयोग करेगा।”

दोनों यूरोपीय नेता इससे पहले पहले-एवर ईयू-जॉर्डन शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने मध्य पूर्व और भूमध्यसागरीय क्षेत्र में जॉर्डन को एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार के रूप में ईयू की प्रतिबद्धता दोहराई।

गुरुवार को एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से भी मुलाकात की। इस दौरान एक वर्ष पहले हस्ताक्षरित रणनीतिक और व्यापक साझेदारी के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई और भविष्य की प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई।

ईयू प्रमुख ने ‘एक्स’ पर लिखा, “बढ़ती भू-राजनीतिक चुनौतियों के समय में ईयू और जॉर्डन कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, क्योंकि यही सच्ची मित्रता है।”

बाद में दोनों यूरोपीय नेता आज ही बेरूत के लिए रवाना होंगे, जहां वे राष्ट्रपति औन से मुलाकात कर ईयू-लेबनान साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इस बातचीत का फोकस समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता पर रहेगा।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

पीटीआई रविवार को कराची में करेगी जनसभा: खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री

Read Next

भारत ने पाकिस्तान की ‘अल्पसंख्यकों के दमन’ वाली टिप्पणियों को खारिज किया, याद दिलाया उसका भयावह रिकॉर्ड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com