यूएस मीडिया का दावा, सीआईए ने वेनेजुएला में ‘कथित ड्रग तस्करों के डॉक’ को किया तबाह

वॉशिंगटन । अमेरिकी रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीआईए ने दिसंबर की शुरुआत में वेनेजुएला के तट पर एक डॉक फैसिलिटी पर ड्रोन हमला किया था। इसे दक्षिण अमेरिकी देश के भीतर ट्रंप प्रशासन की ओर से किया गया पहला जमीनी हमला बताया जा रहा है।

यूएस मीडिया का दावा, सीआईए ने वेनेजुएला में ‘कथित ड्रग तस्करों के डॉक’ को किया तबाह

सीएनएन ने सोमवार रात (लोकल टाइम) ऑपरेशन से जुड़े अनजान सूत्रों के हवाले से बताया कि यह हमला एक दूर के डॉक को टारगेट करके किया गया था; अमेरिकी अधिकारियों का मानना ​​था कि इसका इस्तेमाल वेनेजुएला का एक गैंग ड्रग्स भंडारण और शिपमेंट के लिए नावों पर भेजने के लिए कर रहा था।

सिन्हुआ ने सीएनएन के हवाले से दावा किया है कि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ही दावा किया कि अमेरिका ने वेनेजुएला में एक डॉक (लोडिंग सुविधा) पर हमला किया, जो कथित रूप से ड्रग तस्करों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था। सिन्हुआ के अनुसार, अगर ये सच है तो तेल संपन्न दक्षिण अमेरिकी देश पर यह पहला ज्ञात भूमि हमला होगा।

ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा: “डॉक पर एक जोरदार धमाका हुआ। इस क्षेत्र का इस्तेमाल वो लोग ड्रग तस्करी के लिए करते थे।”

उन्होंने आगे कहा कि हमने पहले उन सारी नावों पर धावा बोला और फिर उस क्षेत्र को ही तबाह कर दिया—यह वही क्षेत्र है जहां से वो अपनी कारगुजारियों को अंजाम देते थे, लेकिन अब वो ऐसा नहीं कर पाएंगे।

हालांकि ट्रंप ने किसी अमेरिकी एजेंसी का नाम नहीं लिया था।

कुछ रिपोर्टों में इसे सीआईए द्वारा किए गए ड्रोन स्ट्राइक के रूप में वर्णित किया गया है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस पर वेनेजुएला सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, जबकि अमेरिकी एजेंसियां (सीआईए, पेंटागन, व्हाइट हाउस) टिप्पणी करने से इनकार कर रही हैं। यह घटना अमेरिका के ड्रग तस्करी विरोधी अभियान का हिस्सा बताई जा रही है।

ट्रंप ने शुक्रवार को डब्ल्यूएबीसी रेडियो को दिए एक इंटरव्यू में सबसे पहले इस स्ट्राइक का खुलासा किया और कहा कि उनके प्रशासन ने वेनेजुएला में कथित तौर पर गैरकानूनी ड्रग्स बनाने वाले “एक बड़े केंद्र” को खत्म कर दिया है।

ट्रंप ने फोन इंटरव्यू में कहा, “हमने उसे अभी-अभी खत्म किया—मुझे नहीं पता कि आपने पढ़ा या देखा—उनका एक बड़ा प्लांट या बड़ी फैसिलिटी है जहां जहाज आते-जाते हैं। दो रात पहले, हमने उसे तबाह कर दिया; हमने उन पर बहुत कड़ी कार्रवाई की।”

यूएस महीनों से वेनेजुएला के पास कैरिबियन सी में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है, जिसे व्हाइट हाउस ने एंटी-नार्को-टेररिज्म कैंपेन बताया है। इसने सितंबर से कैरिबियन और पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में लगभग 30 कथित ड्रग बोट पर हमला कर उन्हें बर्बाद कर दिया था इस हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

वेनेजुएला ने वाशिंगटन पर लैटिन अमेरिका में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने आपसी सम्मान के आधार पर अमेरिका के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई थी, साथ ही अमेरिका को वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में दखल न देने की अपील की थी।

–आईएएनएस

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

admin

Read Previous

बेटे तारिक रहमान ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, बोले, ‘वो थीं प्यार करने वाली मां, जिन्होंने पूरी जिंदगी की बांग्लादेश के नाम ‘

Read Next

खालिदा जिया के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- बांग्लादेश की राजनीतिक यात्रा में रही महत्वपूर्ण भूमिका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com