म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद से महसूस किए गए 468 झटके

बैंकॉक । 28 मार्च को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद, शनिवार तक म्यांमार और आसपास के क्षेत्रों में कुल 468 झटके दर्ज किए गए।

थाई मौसम विभाग के भूकंप अवलोकन प्रभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, 1.0 और 2.9 के बीच तीव्रता वाले 184 झटके, 3.0 और 3.9 के बीच तीव्रता वाले 198 झटके, 4.0 और 4.9 के बीच तीव्रता वाले 73 झटके, 5.0 और 5.9 के बीच तीव्रता वाले 13 झटके आए।

थाईलैंड में मुख्य रूप से माई होंग सोन प्रांत में कुल 21 हल्के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 1.0 से 5.9 के बीच रही।

म्यांमार के राज्य प्रशासन परिषद सूचना दल के अनुसार, शुक्रवार तक देश में आए विनाशकारी भूकंप में 3,689 लोगों की जान चली गई, 5,020 लोग घायल हुए, 139 अन्य लापता हैं।

इस बीच यूएन ने म्यांमार में अधिक से अधिक जरुरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिए, वित्तीय समर्थन बढ़ाने और तत्काल युद्धविराम लागू किए जाने की अपील की। फरवरी 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से म्यांमार की सेना और विपक्षी हथियारबंद गुटों के बीच गृह युद्ध के कारण, देश पहले से ही संकट से गुज़र रहा था।

संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगियों ने विनाशकारी भूकंप के बाद म्यांमार का समर्थन करने के लिए 275 मिलियन डॉलर की अपील शुरू की।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि यह फंड 2025-मानवीय आवश्यकताओं और प्रतिक्रिया योजना का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 1.1 मिलियन लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाना है।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने अपने साझेदारों के साथ मिलकर प्रभावित लोगों की मदद के लिए चिकित्सा देखभाल, आश्रय, पानी और भोजन सहित सहायता तेजी से जुटाई है।

दुजारिक ने कहा कि जमीनी स्तर पर प्रयासों को और मजबूत करने के लिए, संयुक्त राष्ट्र केंद्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष ने अतिरिक्त 5 मिलियन डॉलर आवंटित किए हैं, जो कुछ सप्ताह पहले प्रदान किए गए 5 मिलियन डॉलर के अतिरिक्त है।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो की मौत और तीन घायल

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गुरुवार को...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री रहमान ने स्वतंत्रता दिवस पर 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ढाका । बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को देश के 56वें ​​स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर फूल चढ़ाकर 'मुक्ति...

अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

नई दिल्ली । भारत में हाल ही में यूक्रेन के छह और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया। इस पर रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

admin

Read Previous

मौलाना साजिद रशीदी ने वक्फ कानून का किया समर्थन, कांग्रेस नेता का सरकार पर हमला

Read Next

उत्तराखंड: देवप्रयाग में कार नदी में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com