मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा हमला बोलते हुए अपनी सरकार की आर्थिक, सैन्य और सीमा सुरक्षा नीतियों को बड़ी उपलब्धि बताया।

बुधवार (स्थानीय समय) को यहां यूनियन स्टेशन में आयोजित हाउस रिपब्लिकन डिनर को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने बड़े परिणाम दिए हैं और आने वाले चुनावों में वे इतिहास को बदल देंगे। उन्होंने कहा, “आपकी मदद से इस नवंबर हम कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट्स को हराएंगे और ऐसी जीत हासिल करेंगे जैसी देश ने पहले कभी नहीं देखी।”

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस चुनाव को अपनी सरकार के कामकाज पर जनमत संग्रह (रेफरेंडम) बताया। उन्होंने कहा कि पिछली चुनावी जीत के बाद रिपब्लिकन को स्पष्ट जनादेश मिला है। हमने सभी सात स्विंग स्टेट्स जीते, हमने इलेक्टोरल कॉलेज जीता, हमने पॉपुलर वोट भी जीता।

राष्ट्रपति ने फंड रेजिंग को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में रिकॉर्ड 37 मिलियन डॉलर जुटाए गए। आज हमने 37 मिलियन डॉलर जुटाए और यह नया रिकॉर्ड है।

ट्रंप ने कहा कि उनकी नीतियों से घुसपैठ और नशे के अवैध कारोबार में कमी आई है। उन्होंने दावा किया, “लगातार 10 महीनों से एक भी अवैध प्रवासी को अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया गया है।” साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट पर सख्ती और इमिग्रेशन एजेंट्स के काम की भी सराहना की और कहा कि वे एयरपोर्ट्स पर शानदार काम कर रहे हैं, इंतजार का समय भी काफी घटा है।

विदेश नीति पर बोलते हुए ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सख्त रुख का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हमें इस कैंसर को खत्म करना था। यह कैंसर ईरान का परमाणु हथियार था।” उन्होंने दावा किया कि हालिया सैन्य कार्रवाई से ईरान काफी कमजोर हुआ है। हमने उनकी नौसेना को खत्म कर दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अब बातचीत के लिए तैयार है और समझौता करना चाहता है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर निशाना साधते हुए उन पर ‘खराब नीतियों’ और देश में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “वे अराजकता फैलाना चाहते हैं। उन्हें नीति बनानी नहीं आती।” वोटर आईडी और इमिग्रेशन नियंत्रण के विरोध पर उन्होंने कहा, “अगर आप इसका विरोध करते हैं तो इसका मतलब है कि आप धोखा देना चाहते हैं।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स सीमा सुरक्षा और अपराध से जुड़े कानूनों को रोक रहे हैं। हमें बस कुछ और वोट चाहिए। हम चमत्कार कर सकते हैं।

आर्थिक मोर्चे पर डोनाल्ड ट्रंप ने महंगाई और दवाइयों की कीमतों में कमी का दावा करते हुए कहा कि हमने दवाइयों की कीमत 50, 60, 70, 80 और 90 प्रतिशत तक कम की है। साथ ही उन्होंने टिप और ओवरटाइम पर टैक्स खत्म करने जैसे प्रस्तावों का भी जिक्र किया।

डोनाल्ड ट्रंप ने पार्टी एकजुटता पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से मजबूती से चुनाव लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा, “आपको लड़ना होगा और मजबूत बनना होगा। रिपब्लिकन को एकजुट रहना होगा। हम अमेरिका को फिर से सुरक्षित और महान बनाएंगे।”

बता दें कि इस साल होने वाले मिडटर्म चुनावों में कांग्रेस का नियंत्रण तय होगा और इसे ट्रंप सरकार की ताकत की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।

आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति की पार्टी मिडटर्म में सीटें खो देती है, लेकिन ट्रंप ने दावा किया कि इस बार यह ट्रेंड बदलेगा। फिलहाल कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी के पास मामूली बहुमत है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

Read Next

इमरान खान के बेटे कासिम पिता से मिलने की गुहार लेकर पहुंचे यूएनएचआरसी, पाकिस्तान सरकार को घेरा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com