भारत-जर्मनी संबंधों को और बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं: राजदूत एकरमैन

नई दिल्ली | जर्मनी और भारत के बीच संबंधों की सराहना करते हुए भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने शुक्रवार को कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट के दौरान आईएएनएस से बात करते हुए, एकरमैन ने कहा, “भारत-जर्मनी संबंधों के बारे में, मैं कहूंगा कि वे बहुत अच्छी तरह से विकसित हैं, लेकिन अभी भी बहुत संभावनाएं हैं और हम दिल्ली और बर्लिन में सरकार के साथ मिलकर इसे और मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।”

एकरमैन ने 2047 तक भारत के विकसित भारत के लक्ष्य के लिए जर्मनी का समर्थन भी व्यक्त किया और इसे भारत सरकार का एक “अच्छा दृष्टिकोण” बताया।

उन्होंने कहा, “यह एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य है और यह एक ऐसा लक्ष्य है जिसका मैं बहुत सम्मान करता हूं और हम, जर्मनी, इस लक्ष्य तक पहुंचने में भारत की हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे। यह सरकार का एक बहुत ही अच्छा दृष्टिकोण है और हम जहां भी संभव हो, इसका समर्थन करने में प्रसन्न हैं।”

विकसित भारत 2047 पहल का लक्ष्य 2047 में अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है।

जर्मन राजदूत ने नई दिल्ली में चल रहे एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में भाग लेने के बाद आईएएनएस से बात की। आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “यह एक बहुत ही अच्छा और दिलचस्प शिखर सम्मेलन रहा। मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है और मुझे आमंत्रित किए जाने पर बहुत गर्व है। हमारा सत्र अच्छा रहा। मुझे लगता है कि यह दिल्ली के मीडिया जगत के बड़े आयोजनों में से एक है, इसलिए मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है।”

बता दें, इससे पहले सितंबर में, जर्मन विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के भारत के आह्वान की सराहना की। वाडेफुल ने कहा कि भारत और जर्मनी ने विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से सुरक्षा और रक्षा, अर्थव्यवस्था और व्यापार, और कुशल श्रम में रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने के लिए कदम उठाए हैं।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

झारखंड हाईकोर्ट ने अधिवक्ता महेश तिवारी के खिलाफ दर्ज किया आपराधिक अवमानना का केस

Read Next

7 नवंबर को रिलीज होगी मानव कौल की फिल्म ‘बारामूला’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com