बांग्लादेश चुनाव: गाजीपुर नॉमिनेशन को लेकर आपस में भिड़े बीएनपी के लोग, झड़प में 10 घायल

ढाका । बांग्लादेश में यूनुस की अंतरिम सरकार में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल भी काफी देखने को मिल रही है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अंदर अंदरूनी झगड़े का एक नजारा फिर से दिखा।

दरअसल, गाजीपुर जिले में एक चुनाव क्षेत्र के लिए पार्टी के नॉमिनेशन को लेकर बीएनपी के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। स्थानीय मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार इस झड़प में कम से कम दस लोग घायल हो गए।

रविवार शाम कालियाकैर उपजिला में गाजीपुर-1 सीट को लेकर बीएनपी उम्मीदवार तथा कालियाकैर नगरपालिका के पूर्व मेयर मुजीबुर रहमान के समर्थकों और पार्टी की पूर्व स्थायी समिति के सदस्य चौधरी तनवीर अहमद सिद्दीकी के पुत्र इशराक सिद्दीकी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इशराक को पार्टी की ओर से नॉमिनेशन नहीं दिया गया था, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस झड़प की वजह से पार्टी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। पार्टी के कई चुनावी कैंपेन दफ्तर और गाड़ियों में तोड़फोड़ और आग लगा दी गई।

इस बात की पुष्टि करते हुए, गाजीपुर के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (क्राइम) ने कहा, “बीएनपी के दो गुटों में हमले और आगजनी हुई। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद शांति बनाए रखने की कोशिशें चल रही हैं।”

स्थानीय सूत्रों के हवाले से, बांग्लादेशी अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड ने बताया कि इशराक सिद्दीकी के समर्थकों ने रविवार दोपहर कालियाकैर उपजिला के राखालियाचला इलाके में एक विरोध रैली की।

रैली के दौरान जैसे ही समर्थकों का जमावड़ा होना शुरू हुआ, बीएनपी उम्मीदवार मुजीबुर रहमान के कथित 20-25 लोगों का एक समूह मोटरसाइकिल पर आया और हमला कर दिया। इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए।

घायलों को बाद में शहीद ताजुद्दीन अहमद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इशराक सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि नॉमिनेशन के फैसले से नाराज नेताओं के गुस्से को दबाने के लिए इस तरह से जानबूझकर हमला किया गया।

उन्होंने कहा, “इस सीट को जिस तरह से हैंडल किया गया, उससे बहुत ज्यादा गुस्सा है। हम शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे, फिर भी मुजीबुर रहमान के लोगों ने हम पर हमला कर दिया। कुछ को बिना वजह हिरासत में भी लिया गया। अब पूरे इलाके में डर फैल गया है।”

बता दें, बीते दिन बांग्लादेशी मीडिया ने जानकारी दी कि चुनाव आयोग इस हफ्ते किसी भी दिन आम चुनाव और जनमत संग्रह की तारीख की घोषणा कर सकता है। ढाका के निर्वाचन भवन में रविवार को चीफ इलेक्शन कमिश्नर एएमएम नासिर उद्दीन की अध्यक्षता में कमीशन की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में बांग्लादेश आम चुनाव को लेकर फैसला लिया गया है।

मीटिंग के बाद बांग्लादेशी मीडिया को जानकारी देते हुए इलेक्शन कमिश्नर ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ड) अबुल फजल एमडी सनाउल्लाह ने कहा, “चुनाव की तारीख इस हफ्ते किसी भी दिन घोषित की जाएगी।”

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

टूट गया ट्रंप का कराया सीजफायर, थाईलैंड और कंबोडिया भिड़े; सीमा पर भीषण एयरस्ट्राइक

Read Next

अमेरिकी कांग्रेस ने रक्षा बजट विधेयक का अंतिम मसौदा किया पेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com