दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने दोहराया प्योंगयांग के परमाणु निरस्त्रीकरण का संकल्प

सोल । दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने गुरुवार को दोहराया कि उत्तर कोरिया का परमाणु निरस्त्रीकरण उनका साझा लक्ष्य है। प्योंगयांग के परमाणु खतरों के खिलाफ आयोजित एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक में दोनों ने अपना रुख स्पष्ट किया।

न्यूक्लियर कंसल्टेटिव ग्रुप (एनसीजी) की छठी बैठक गुरुवार को सोल में आयोजित की गई। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब प्योंगयांग खुद को परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के प्रयास तेज कर रहा है और उसने अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को कभी न छोड़ने की कसम खाई है।

योनहाप न्यूज एजेंसी ने बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान के हवाले से बताया, “दोनों पक्ष उत्तर कोरिया की लगातार विकसित हो रही परमाणु और मिसाइल क्षमताओं तथा बदलते सुरक्षा माहौल के बीच गठबंधन और विस्तारित प्रतिरोध को मजबूत करने के लिए एनसीजी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।”

बयान में आगे कहा गया, “दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के अपने साझा लक्ष्य की पुनः पुष्टि की है।”

एनसीजी बैठक की अगुवाई दक्षिण कोरिया के नीति मामलों के उप रक्षा मंत्री किम होंग-चोल और अमेरिकी रक्षा विभाग में परमाणु प्रतिरोध एवं सामूहिक विनाश के हथियारों से निपटने के लिए उप सहायक सचिव रॉबर्ट सूफर ने की।

उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण का उल्लेख इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसी सप्ताह प्योंगयांग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच हुई शिखर वार्ता के दौरान इस मुद्दे का कोई उल्लेख नहीं किया गया था।

इस विषय पर चीन की चुप्पी को बीजिंग की ओर से प्योंगयांग के परमाणु विस्तार को अप्रत्यक्ष समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

बुधवार को दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं ने भी एक संयुक्त बयान जारी कर चेतावनी दी थी कि उत्तर कोरिया को अंतरराष्ट्रीय परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) के तहत कभी भी परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

गुरुवार की बैठक में अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के प्रति अपनी विस्तारित प्रतिरोध प्रतिबद्धता को भी दोहराया। विस्तारित प्रतिरोध का अर्थ है कि अमेरिका अपने सहयोगी की रक्षा के लिए परमाणु हथियारों सहित अपनी सभी सैन्य क्षमताओं का उपयोग करने के लिए तैयार रहेगा।

दोनों देशों ने कोरियाई प्रायद्वीप में संभावित परमाणु संकट की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों को मजबूत करने, संयुक्त योजनाओं की समीक्षा करने तथा अमेरिकी परमाणु अभियानों में दक्षिण कोरिया की पारंपरिक सैन्य क्षमताओं के उपयोग पर भी चर्चा की।

इसके अलावा, दोनों सहयोगी देशों ने एनसीजी गतिविधियों और परामर्श से संबंधित संवेदनशील सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा दिशानिर्देशों से जुड़े एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

एनसीजी की स्थापना जुलाई 2023 में दोनों देशों के नेताओं की ओर से अपनाई गई वाशिंगटन घोषणापत्र (वाशिंगटन डेक्लेरेशन) के तहत की गई थी। इसका उद्देश्य उत्तर कोरिया के परमाणु खतरों के खिलाफ दक्षिण कोरिया के लिए अमेरिकी सुरक्षा आश्वासन और विस्तारित प्रतिरोध की विश्वसनीयता को मजबूत करना है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

अमेरिका ने माना, ‘एमटी जलवीर पर ओमान की खाड़ी में दागीं मिसाइलें’

Read Next

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com