डीयू में 70 हज़ार सीटों के दाखिले के पंजीकरण में कुछ सुधार

नई दिल्ली: दिल्ली विश्विद्यालय के पोर्टल पर स्नातक में दाखिले के लिए पंजीकरण में दिक्कतों को देखते हुए कुछ सुधार किए गए हैं और उन्हें सीयूईटी में अपना विवरण बदलने के लिए मौका दिया गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में 70 हज़ार सीटों के दाखिले के लिए सोमवार को सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस – 2022) पोर्टल शुरू किया गया था। जिन विद्यार्थियों ने डीयू को अपनी प्राथमिकता के विकल्प में भरा था इसके तहत वही विद्यार्थी डीयू के पोर्टल पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते थे। इससे कुछ विद्यार्थियों को डीयू एडमिशन पोर्टल पर रजिस्टर्ड करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। अब उन विद्यार्थियों को एनटीए ने अपने विकल्पों में बदलाव करने का मौका दिया है।

डीयू कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुछ उम्मीदवार जिन्होंने नैशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी (यूजी) – 2022) फॉर्म भरा था और दिल्ली विश्वविद्यालय का विकल्प नहीं चुना था, उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के सीएसएएस – 2022 लॉगिन के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होने बताया कि इस संबंध में नैशनल टेस्ट एजेंसी ने मंगलवार, 13 सितंबर को सार्वजनिक सूचना के माध्यम से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (यूजी) – 2022 के ऑनलाइन आवेदन पत्र में “स्टूडेंट पर्टिकुलर” में सुधार की अनुमति दी है।

उन्होने बताया कि यह सुधार विंडो 15 सितंबर, 2022 को पूर्वाह्न 10:00 बजे तक उपलब्ध है।
कुलसचिव ने बताया कि उक्त सुधार विंडो में आवेदक अपने या माता-पिता के नाम में सुधार करने के साथ साथ अपनी जन्म तिथि, लिंग,कैटेगरी, पीडब्ल्यूबीडी व विश्वविद्यालयों की पसंद के विकल्प में भी सुधार कर सकते हैं।

उन्होने कहा कि इससे स्पष्ट हो जाता है कि सुधार विंडो में आवेदक द्वारा स्नातक प्रवेश के लिए विश्वविद्यालयों की पसंद में बदलाव को भी शामिल किया गया है।

कुलसचिव ने डीयू में आवेदन के इच्छुक विद्यार्थियों को सुझाव दिया कि वह इस अवसर का लाभ उठाएँ। एनटीए द्वारा खोली गई सुधार विंडो के माध्यम से सीयूईटी (यूजी) 2022 के विश्वविद्यालय चयन में “दिल्ली विश्वविद्यालय” को जोड़ कर विद्यार्थी डीयू के सीएसएएस – 2022 में आवेदन के पात्र बन सकते हैं। ऐसे आवेदकों का विवरण एनटीए की सुधार विंडो बंद होने के 48 घंटों के भीतर दिल्ली विश्वविद्यालय के सीएसएएस – 2022 पर उपलब्ध होगा।

———— इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

editors

Read Next

‘बबली बाउंसर’ में नई चीजें सीखने को मिली : तमन्ना भाटिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com