क्या अमेरिकी संविधान में संशोधन कर तीसरे टर्म में भी वापसी करेंगे ट्रंप? फोटो से फिर चर्चा में आए

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। फिर चाहे उनका बयान हो या फिर उनका सोशल मीडिया पोस्ट, अमेरिकी राष्ट्रपति सुर्खियों में आ जाते हैं। ताजा मामले में ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एआई वाली एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति 2028 में फिर से सत्ता में वापसी का संकेत दे रहे हैं।

तस्वीर में ट्रंप एक पोस्टर हाथ में लेकर खड़े हैं। पोस्टर पर लिखा है, “ट्रंप 2028, हां।” इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में रिपब्लिकन लिखा है। इसके बाद से अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति 2028 में भी अपनी वापसी का संकेत दे रहे हैं? इसके साथ ही एक इशारा अमेरिकी संविधान संशोधन की ओर भी है।

बता दें कि ट्रंप 2024 के चुनाव में जीत हासिल कर दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने। अमेरिकी संविधान के अनुसार एक व्यक्ति सिर्फ दो बार ही अमेरिका का राष्ट्रपति बन सकता है, इसलिए संविधान के अनुसार देखा जाए तो ट्रंप का यह दूसरा कार्यकाल है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ने अब एक नए विचार को जन्म दिया है कि क्या वे अमेरिका के 22वें संविधान संशोधन को चुनौती देंगे?

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ट्रंप की तीसरी बार वापसी को लेकर इस तरह की चर्चा हुई हो। इससे पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है। इससे पहले भी ट्रंप के समर्थकों की टोपी और मर्चेंडाइज पर इस तरह की चीजें देखी जा चुकी हैं।

इससे पहले व्हाइट हाउस में ट्रंप की मेज पर रखी एक टोपी ने इस तरह की अटकलों को तूल दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति के टेबल पर एक टोपी रखी थी, जिस टोपी में लिखा था, ‘ट्रंप 2028,’ जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। हालांकि, अमेरिकी हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने इस पूरे मामले को मजाक बताया था।

उन्होंने कहा था कि ट्रंप से इस बारे में मेरी चर्चा हुई। ट्रंप संविधान की गंभीरता को समझते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि मैं तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ सकता।

–आईएएनएस

रूस की स्टेट ड्यूमा के स्पीकर उत्तर कोरिया पहुंचे, शहीद सैनिकों के स्मारक समारोह में होंगे शामिल

प्योंगयांग । रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। वह यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ते हुए मारे गए...

कतर ने कुवैत पर इराकी ड्रोन हमले को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया

नई दिल्ली । इराक की तरफ से कुवैत के दो उत्तरी बॉर्डर पोस्ट पर हमले किए गए। हालांकि, इराक के हमले से कुवैत में जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी...

बांग्लादेश: डीपफेक कंटेंट में महिलाओं को बनाया जा रहा निशाना, समाज से अलग करना है मकसद

ढाका । बांग्लादेश में तकनीक के गलत इस्तेमाल में धीरे-धीरे खतरनाक बढ़ोतरी देखी जा रही है। दरअसल, देश में आपत्तिजनक कंटेंट पर महिलाओं के चेहरे लगाकर उन्हें टारगेट करने की...

डब्ल्यूएचओ ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में टीकाकरण को और मजबूत करने का किया आग्रह

मनीला । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में टीकाकरण प्रयासों को तेज करने की अपनी अपील को दोहराया है और टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों...

यूएन के अधिकारी ने सिबी जॉर्ज से की मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों की सराहना की

न्यूयॉर्क । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात के बाद संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद-विरोधी कार्यालय (यूएनओसीटी) के कार्यवाहक अवर महासचिव एलेक्जेंडर...

अमेरिका ने ग्लोबल स्वास्थ्य फंडिंग में की भारी कटौती, फैमिली प्लानिंग के लिए मदद खत्म; महिलाओं पर पड़ा बुरा असर

वाशिंगटन । अमेरिका ने 2025 और 2026 में स्वास्थ्य सुविधाओं की फंडिंग में काफी कटौती की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) ने...

जापान के जंगलों में तेजी से फैल रही आग, करीब 1,200 हेक्टेयर इलाका जलकर राख

टोक्यो । जापान के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार जापान के उत्तर-पूर्वी इलाके इवाते में लगी...

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच जापान का बड़ा फैसला, 1 मई से 20 दिनों का अतिरिक्त तेल करेगा रिलीज

टोक्यो । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट फिर से बंद होने का असर दुनिया के अन्य देशों पर दिख रहा है। होर्मुज स्ट्रेट को...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए ‘साहसी बने रहें : मैकी सैल

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की दिशा में “हमें साहसी बने रहना होगा”, यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के उम्मीदवार मैकी सैल ने कही।...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने प्रतिनिधियों से कहा कि भारत अभी भी अमेरिका के लिए व्यापार के लिहाज से सबसे कठिन बाजारों में से एक है।...

कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रूस के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी छूट का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से...

लेबनान में इजरायली हमले में एक और शांति सैनिक की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र । लेबनान में इजरायली हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली हमले में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर चिंता जाहिर की...

admin

Read Previous

टीएमसी नेता हुमायूं कबीर राजनीतिक लाभ के लिए बंगाल का सौहार्द खराब कर रहे: यासर जिलानी

Read Next

मजबूत घरेलू निवेश और दूसरी तिमाही के नतीजों के साथ इस सप्ताह बढ़त में रहे सेंसेक्स-निफ्टी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com