एआई-डीपफेक अलर्ट: भारत विरोधी फर्जी वीडियो फैला रहा पाकिस्तानी नेटवर्क, सांप्रदायिक तनाव भड़काने की साजिश

नई दिल्ली । एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान से जुड़े अकाउंट्स (खासकर सुरक्षा एजेंसियों से लिंक वाले) सोशल मीडिया पर एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो और इमेज अपलोड कर रहे हैं। इनका मुख्य मकसद भारत के खिलाफ झूठा नैरेटिव फैलाना, सांप्रदायिक तनाव भड़काना और गलत सूचनाएं फैलाकर क्षेत्रीय स्थिरता को प्रभावित करना है। यह ट्रेंड हाल के महीनों में तेज हुआ है, और कई मीडिया रिपोर्ट्स इसे संगठित ‘डिसइन्फॉर्मेशन कैंपेन’ बता रही हैं।

इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि पत्रकारों और विश्लेषकों ने पाया कि कई वायरल पोस्ट पाकिस्तान की मिलिट्री और इंटेलिजेंस से जुड़े एक्स अकाउंट से आए थे।

फैक्ट-चेकर्स ने ऐसे क्लिप्स को गलत बताया है जिनमें न्यूज फॉर्मेट की नकल की गई है, लेकिन उनमें अजीब ऑडियो-विजुअल गड़बड़ियां, आंखों की बार-बार हरकतें, क्लिप की हुई बातें और गलत लिप-सिंक दिखते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, “यह ट्रेंड इलाके की स्थिरता और पाकिस्तान के अपने सूचना इकोसिस्टम के लिए परेशान करने वाला है—और जवाबी कार्रवाई के लिए पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर गलत जानकारी फैलाने से रोकने के लिए इंटरनेशनल सतर्कता की जरूरत होगी।”

उदाहरणों में एआई से बनी एक क्लिप शामिल है जिसमें आईएएफ चीफ, एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह भारत के तेजस फाइटर की आलोचना करते हुए दिख रहे हैं, और एक क्लिप जिसमें पूर्व भारतीय आर्मी चीफ वी.पी. मलिक को सांप्रदायिक बातें करते हुए दिखाया गया है। दोनों ही क्लिप्स फर्जी हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे वीडियो के कथित सर्कुलेटर, ‘पाक वोकल्स’ अकाउंट को पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री, अताउल्लाह तरार फॉलो करते थे, जिससे पता चलता है कि देश के शीर्ष नेता की इसमें काफी दिलचस्पी है और वो इसे आगे बढ़ाने में यकीन रखते हैं।

इसके अलावा, कोऑर्डिनेशन स्टाइल, जिसमें पोस्ट के बाद तेजी से डिलीट करना और नेटवर्क का एक-दूसरे को बढ़ाना शामिल है, ये पैटर्न नौसिखियों के बजाए योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देने की कोशिश को दर्शाता है। मीडिया स्टेटमेंट और प्रेस ब्रीफिंग में, पाकिस्तानी अधिकारियों ने “ऑर्गनाइज्ड डिसइन्फॉर्मेशन” की समस्या पर बात की थी, जबकि वे खुद इसके जरिए लोगों को टारगेट करते हैं।

पाकिस्तान के इस दुष्प्रचार अभियान में अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों को भी मनमाने तरीके से पेश किया गया है। उदाहरणों में 2025 में इजरायल-ईरान युद्ध शामिल है, जब कई पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट्स ने एक इजरायली स्टूडियो का वीडियो दिखाया था, जिसके बारे में कहा जाता है कि उस पर हमला किया गया था। फैक्ट चेक में ये फर्जी साबित हुआ था।

इसी तरह, भारतीय पत्रकार पालकी शर्मा उपाध्याय के एआई (डीपफेक जनरेटेड) वीडियो पाकिस्तानी सोशल मीडिया नेटवर्क पर सर्कुलेट हो रहे हैं। नकली क्लिप में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जॉर्डन दौरे के डिप्लोमैटिक प्रोटोकॉल पर सवाल उठाते हुए दिखाया गया था।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

पंजाब पुलिस ने पांच किलो हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Read Next

सीएम ममता बनर्जी से जनता का उठा भरोसा, बंगाल में खिलेगा कमल: डॉ. प्रेम कुमार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com