ईयू और भारत के बीच तेजी से बढ़ रहा व्यापारिक संबंध, लोगों को मिले रोजगार के अवसर

नई दिल्ली । यूरोपीय संघ (ईयू) और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों में लगातार विकास देखने को मिल रहा है। हाल ही में फेडरेशन ऑफ यूरोपियन बिजनेस इन इंडिया (एफईबीआई) की दूसरी वार्षिक आम बैठक में भारत में ईयू के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने कहा कि एफईबीआई ने अपने पहले साल में ही महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

बता दें कि फेबी का आधिकारिक तौर पर 11 अक्टूबर 2024 को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में उद्घाटन हुआ था।

एफईबीआई के अध्यक्ष रेमी मैलार्ड ने एक साल बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह पर नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। ईयू राजदूत हर्वे डेल्फिन ने रेमी को बधाई देते हुए कहा कि आपकी दूरदर्शिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के बिना फेबी की सफलता संभव नहीं होती। फेबी भारत में आपकी स्थायी विरासत रहेगी। मैं फेबी सचिवालय (महासचिव सोनिया पराशर के नेतृत्व में) को उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल और कड़ी मेहनत के लिए भी धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे विश्वास है कि अपनी ऊर्जा, रचनात्मकता और उद्देश्य की भावना से आप फेबी की कहानी में एक नया सफल अध्याय लिखेंगे।

बता दें कि फेबी की स्थापना के बाद से ही यूरोपीय व्यवसाय मजबूती से उभर रहे हैं। एफईबीआई में 160 से अधिक सदस्य कंपनियां हैं, जो भारत में यूरोपीय व्यवसायों का प्रतिनिधित्व करती हैं। ईयू राजदूत ने बताया कि भारत में हाल ही में यूरोपीय संघ के व्यापार को लेकर एक सर्वे किया गया।

इस सर्वे में पता चला है कि भारत में लगभग 6,000 यूरोपीय संघ की कंपनियां हैं, जिनकी संख्या पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। ये कंपनियां उत्तर में जम्मू-कश्मीर से लेकर दक्षिण में तमिलनाडु तक और पश्चिम में गुजरात से लेकर पूर्व में असम तक लगभग हर भारतीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में मौजूद हैं।

सर्वे के अनुसार यूरोपीय संघ की कंपनियों ने भारत में 30 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। ये रोजगार उच्च-गुणवत्ता और अच्छी तनख्वाह वाली हैं। इसके साथ ही लाखों अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा हुए। 2024 में, भारत में यूरोपीय संघ की कंपनियों ने कुल 186 अरब यूरो का कारोबार किया, जो भारतीय अर्थव्यवस्था का लगभग 5 प्रतिशत है।

यूरोपीय संघ की कंपनियों ने 23.5 अरब यूरो मूल्य के सामान का निर्यात किया, जो भारत के कुल निर्यात का लगभग 6 प्रतिशत है। उन्होंने 7 अरब यूरो से ज्यादा कर भी चुकाया। ये आंकड़े भारतीय कर्मचारियों, परिवारों, समाज और अर्थव्यवस्था, सभी के लिए वास्तविक लाभ दर्शाते हैं।

एफईबीआई और भारत में यूरोपीय व्यापार का पूरा समुदाय भारत के विकास के साथ-साथ यूरोपीय संघ-भारत साझेदारी का हिस्सा है। यूरोपीय संघ के व्यवसाय भारत को एक आकर्षक बाजार के रूप में देखते हैं। भारत के बाजार को यूरोपीय संघ के व्यवसाय गंभीर चुनौतियों के साथ ही बड़े अवसरों की तरह देखते हैं। यही कारण है कि यूरोपीय संघ की कंपनियां यहां के बाजार में निवेश कर रही हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रही हैं। इन कंपनियों के जरिए भारत में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। यूरोपीय कंपनियां भारत के ‘मेक इन इंडिया’ विचार को आगे बढ़ा रही हैं।

— आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल को वनडे की कमान, रोहित-कोहली की वापसी

Read Next

‘आप’ गोवा में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी: केजरीवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com