अमेरिका ने 85 हजार वीजा किए रद्द, अपनों की सुरक्षा के लिए ट्रंप गंभीर

वॉशिंगटन । वॉशिंगटन में गोलीकांड के बाद अमेरिका के ट्रंप प्राशसन ने इस साल कई कैटेगरी में 85,000 वीज़ा रद्द कर दिए हैं। एक सीनियर स्टेट डिपार्टमेंट अधिकारी ने बताया कि को अमेरिकी समुदायों की सुरक्षा और जन सुरक्षा मानकों को लागू करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “हमने सभी कैटेगरी के 85,000 वीजा रद्द कर दिए हैं, जिनमें 8,000 से ज्यादा छात्र शामिल हैं, जो पिछले साल की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा है।”

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “अमेरिकी लोगों पर हमले, चोरी और अन्य कई अपराधों में बाहरी लोगों की संलिप्तता सामने आने की वजह से वीजा रद्द किए गए हैं। ये ऐसे लोग हैं जो हमारे समुदायों की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा हैं और हम उन्हें अपने देश में नहीं रखना चाहते।”

अधिकारी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन खासकर ज्यादा जोखिम वाले क्षेत्रों से आने वाले आवेदकों के वीजा जांच में सख्त रवैया अपना रहा है। अफगानिस्तान के बारे में अधिकारी ने कहा, “मुझे लगता है कि ट्रंप प्रशासन को अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनकों की वापसी के बाद सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता रही है और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वीजा आवेदक देश की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं होंगे।”

अधिकारी ने ये भी कहा है कि वीजा जांच में कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। हम जितना समय लगेगा, उतना लेंगे और जब तक हमें यह यकीन नहीं हो जाता कि आवेदक अमेरिका की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है, तब तक हम वीजा जारी नहीं करेंगे।

वीजा आवेदन को रद्द करने की वजह पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन की हाल ही में बनाई गई नीतियों के तहत वीजा को अस्वीकृत करने का आधार हो सकता है। ऐसे मामलों का मूल्यांकन किसी एक मानदंड पर नहीं किया जाता है।

अधिकारी ने कहा, “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक मौलिक अमेरिकी मूल्य है और ट्रंप प्रशासन अमेरिकियों को उन विदेशियों से बचा रहा है जो उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

अधिकारी ने कहा, “यह तय करते समय कि कोई आवेदक वीजा के लिए योग्य है या नहीं, अधिकारी सिर्फ एक कारक को नहीं देखते हैं, बल्कि व्यक्ति की पूरी डिटेल चेक करते हैं फिर कोई फैसला करते हैं।”

अमेरिका में वीजा जांच ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका 2021 में अफगानिस्तान से सैन्य वापसी के बाद अपनी इमिग्रेशन और जांच प्रक्रियाओं को बेहतर बना रहा है, जिससे हजारों लोग विशेष अमेरिकी कार्यक्रमों के माध्यम से पुनर्वास या वीजा की तलाश कर रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि सभी अफगान आवेदकों को कई स्तरों की सुरक्षा जांच पास करनी होगी।

–आईएएनएस

एआर रहमान विवाद पर महबूबा मुफ्ती का बयान, अनुभवों को नकारने से सच्चाई नहीं बदलती

मुंबई । ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान हाल ही में सांप्रदायिक भेदभाव वाले बयान को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पिछले आठ सालों में...

ट्रंप की ग्रीनलैंड मुद्दे पर धमकी: यूरोपीय संघ ने जवाबी कार्रवाई की तैयारी तेज की

ब्रुसेल्स । यूरोपीय संसद की अंतरराष्ट्रीय व्यापार समिति के अध्यक्ष बर्न्ड लांगे ने यूरोपीय आयोग से मांग की है कि वह यूरोपीय संघ के एंटी-कोएरशन इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल करे। यह...

अमेरिका ने सीरिया में की हॉकआई स्ट्राइक, अल-कायदा के एक लीडर को मार गिराया

वॉशिंगटन । अमेरिका ने सीरिया में हवाई हमला कर अल-कायदा से जुड़े नेता को मार गिराया है। पिछले महीने सीरिया में अमेरिकी ठिकानों पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें तीन...

‘ईरान में अब नई लीडरशिप का समय’, डोनाल्ड ट्रंप ने की खामेनेई शासन को खत्म करने की मांग

वाशिंगटन । ईरान में गहराते संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई...

ट्रेड डील पर भारत-अमेरिका की बनेगी बात! एस जयशंकर ने अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस से की मुलाकात

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस ने नई दिल्ली में रविवार को मुलाकात की है। ईएएम एस जयशंकर ने मुलाकात की तस्वीरें...

ग्रीनलैंड पर अमेरिकी आक्रमण से नाटो को होगा नुकसान: स्पेनिश पीएम सांचेज

नई दिल्ली । ग्रीनलैंड को कब्जे में करने के फैसले का यूरोपीय यूनियन के सदस्यों ने पुरजोर विरोध किया है। विभिन्न देशों ने इसे गलत करार दिया है। इस बीच...

सिडनी में गोलीबारी, एक व्यक्ति की हालत गंभीर

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की पुलिस ने रविवार को एक बयान में बताया कि सिडनी के पश्चिमी इलाके लालोर पार्क में शनिवार रात को एक...

ईरान की स्थिति पर नजर, अपने लोगों के लिए जरूरी कदम उठाएंगे: भारत

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत, ईरान में तेजी से बदलती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और देश में रह रहे भारतीय...

भारत ने यूएन में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के सेल्फ डिटरमिनेशन कॉन्सेप्ट की आलोचना की

संयुक्त राष्ट्र । एक बार फिर से पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का राग अलापा। वहीं, भारत ने भी एक बार फिर से पाकिस्तान की आलोचना की। भारत ने...

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सूक येओल को पांच साल की सजा

सोल । दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सूक येओल को शुक्रवार को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई। पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल उन्हें...

भारत अंतरराष्ट्रीय फोरम पर जापान के साथ काम करने को सर्वाधिक प्राथमिकता देता है: एस जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और जापान के बीच संबंधों की सराहना की। ईएएम जयशंकर ने कहा कि भारत क्वाड, संयुक्त राष्ट्र और जी-20...

बांग्लादेश में नहीं थम रही अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा, हिंदू टीचर के घर को किया आग के हवाले

ढाका । बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में कट्टरपंथियों के मन से कानून का भय पूरी तरह...

admin

Read Previous

ट्रंप का बड़ा कृषि राहत पैकेज, लेकिन भारत के चावल आयात को ‘टैरिफ की धमकी’

Read Next

अमेरिका में गैस की कीमतें कई साल के निचले स्तर पर, व्हाइट हाउस ने बताया आर्थिक लाभ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com