अफ्रीका सीडीसी और डब्ल्यूएचओ ने किया हंतावायरस के लिए पूरी तैयारी करने का आह्वान

अदीस अबाबा । अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वास्थ्य अधिकारियों और आम जनता से सतर्क रहने और हंतावायरस निगरानी उपायों को मजबूत करने का आग्रह किया है। जबकि अफ्रीका में इस बीमारी के प्रकोप को जन स्वास्थ्य के लिए कम जोखिम वाला माना जा रहा है।

एक संयुक्त तकनीकी ब्रीफिंग के दौरान, अफ्रीका सीडीसी में आपातकालीन तैयारी और प्रतिक्रिया प्रभाग के प्रमुख याप बौम ॥ ने निगरानी को मजबूत करने और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के प्रयासों का आह्वान किया, हालांकि पूरे महाद्वीप में हंतावायरस के कोई मामले दर्ज नहीं किए गए हैं।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हंतावायरस की रोकथाम साधारण दैनिक कार्यों से शुरू होती है और शीघ्र पता लगाने और चिकित्सा सहायता के महत्व को रेखांकित करते हुए, स्वास्थ्य अधिकारियों और जनता से बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षणों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया।

यह कॉल अंतरराष्ट्रीय क्रूज जहाज एमवी होंडियस पर पाए गए हंतावायरस संक्रमण के मामलों के बाद की गई, जो 147 लोगों को लेकर अर्जेंटीना से स्पेन के कैनरी द्वीप समूह के लिए रवाना हुआ था।

विशेषज्ञों के अनुसार, हालांकि अफ्रीका में इस बीमारी के प्रकोप से जुड़ा समग्र सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम कम बना हुआ है, लेकिन हाल की घटनाओं से सतर्कता, शीघ्र पता लगाने और प्रभावी जोखिम संचार के महत्व पर प्रकाश डाला गया है।

डब्ल्यूएचओ के अफ्रीका क्षेत्रीय कार्यालय में आपातकालीन तैयारी और प्रतिक्रिया की निदेशक मैरी-रोसेलिन बेलीज़ेयर ने कहा, “हालांकि वर्तमान वैश्विक जोखिम आकलन कम बना हुआ है, लेकिन यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि देश तैयार रहे।”

मैरी-रोसेलिन बेलिज़ेयर ने आगे कहा, “तैयारी को घबराहट के बराबर नहीं समझना चाहिए। इसका मतलब है कि निगरानी और प्रतिक्रिया प्रणालियों को सतर्क रखना, तकनीकी टीमों को संभावित मामलों की पहचान और प्रबंधन के लिए तैयार करना और यह सुनिश्चित करना कि स्थिति के अनुसार हमारे पास उचित प्रतिक्रिया हो।”

विशेषज्ञों ने साफ-सफाई बनाए रखने, भोजन को सुरक्षित रूप से संग्रहित करने, चूहों के प्रवेश को रोकने के लिए प्रवेश बिंदुओं को सील करने और चूहों के मल-मूत्र को संभालते समय दस्ताने और कीटाणुनाशक का उपयोग करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर भी जोर दिया।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, इस ब्रीफिंग में अफ्रीकी स्वास्थ्य अधिकारियों और पेशेवरों, प्रकोप से निपटने वालों, निगरानी टीमों और अन्य हितधारकों को हंतावायरस महामारी विज्ञान, संचरण मार्गों, नैदानिक प्रस्तुति और रोकथाम रणनीतियों का अवलोकन प्रदान किया गया।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

एनआईए को बड़ी सफलता, वांछित नार्को-आतंक आरोपी इकबाल सिंह को पुर्तगाल से लाया गया भारत

Read Next

सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया ‘हाफ टिकट फुल नागरिक’ पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com