राहुल गांधी को जासूसी का संदेह हो तो जांच के लिए दें अपना फोन : राठौर

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा है कि देश मे किसी की इलीगल फोन टैपिंग नहीं हो रही है, यदि राहुल गांधी को कोई शक है तो अपना फोन दे सकते हैं, एजेंसी उसकी जांच कर सत्यता बता देगी। पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिये पत्रकारों, नेताओं और अफसरों की जासूसी के सरकार पर लगे आरोपों को राज्यवर्धन सिंह राठौर ने खारिज किया। उन्होंने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में कहीं भी किसी का अवैध रूप से फोन टैप नहीं किया जा रहा है।

राठौर ने कहा, “जो देश का कानून है, उसी अनुरूप कार्य हो रहा है। देश की कोई एजेंसी किसी भी व्यक्ति का अवैध रूप से फोन टैप नहीं कर रही है।”

राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को फोन टैप होने का संदेह हो तो वह अपना फोन दे। सबंधित एजेंसी उसकी जांच करेगी और अगर कोई व्यक्ति गलत कार्य करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ आईपीसी के तहत कार्रवाई होगी।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, मैं इतना कहना चाहूंगा कि अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपना फोन कब देंगे, ताकि उसके ऊपर इन्वेस्टीगेशन हो सके।

बता दें को 19 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले पेगासस मीडिया प्रोजेक्ट नामक कथित खुलासा हुआ था, जिसमें देश के प्रभावशाली व्यक्तियों की जासूसी का दावा किया गया। हलांकि सदन में बोलते हुए आईटी मंत्री ने इन आरोपों को खारिज किया था। बावजूद इसके इस मुद्दे को लेकर पिछले चार दिनों से सदन में हंगामा हो रहा है।

‘फरार’ कोलकाता पुलिस अधिकारी को पूछताछ के लिए पेश किया जाए, ईडी ने सुरक्षा निदेशक से की मांग

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के सुरक्षा निदेशक के कार्यालय से अनुरोध किया कि कोलकाता पुलिस के फरार डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को...

नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच केरल तक पहुंची

तिरुवनंतपुरम । नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच का दायरा अब केरल तक पहुंच गया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) राज्य के दो जिलों के छात्रों की संभावित...

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, टीवीके विधायक फ्लोर टेस्ट में भाग ले सकेगा

नई दिल्ली । तिरुप्पत्तूर विधानसभा क्षेत्र से एक वोट से मिली जीत को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमिलनाडु विधानसभा में किसी भी तरह...

बंगाल स्कूल जॉब केस: डीएम को ‘दागी’ शिक्षकों की सूची तैयार करने का निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को पत्र जारी कर उन्हें अपने-अपने जिलों में 'दागी' उम्मीदवारों की सूची संकलित करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने...

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भाजपा उम्मीदवार पर हमला करने के आरोप में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा के एक उम्मीदवार पर हमला करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार के...

पॉक्सो मामले में अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे, दायर की याचिका

हैदराबाद । केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भागीरथ ने पॉक्सो मामले में अंतरिम जमानत की मांग करते हुए तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया है। गर्मी...

झारखंड के धनबाद में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी-आतंकी-पुलिस गठजोड़ हावी: बाबूलाल मरांडी

धनबाद । झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मंगलवार को धनबाद में आयोजित...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के लिए 9 वकीलों को न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नौ वकीलों को कलकत्ता हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।...

तेलंगाना सीएम ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय के बेटे के खिलाफ पॉक्सो मामले में जांच के निर्देश दिए

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भागीरथ के खिलाफ दर्ज पॉक्सो...

ईडी ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रभावशाली कैबिनेट मंत्रियों में से एक संजीव अरोड़ा को यहां सेक्टर-2 स्थित उनके सरकारी...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएसटी अधीक्षक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी मेरठ के एक अधीक्षक और उसके कार्यालय में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत...

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आरोपी पति को दी गई जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की, आत्मसमर्पण का दिया आदेश

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के दहेज हत्या मामले में आरोपी एक व्यक्ति को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत रद्द कर दी है। इस राहत...

editors

Read Previous

आगरा में ब्लैक फंगस के दोबारा से संक्रमण की सूचना

Read Next

उज्जैन महाकाल के दर्शन के समय में दो घंटे की बढोत्तरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com