उज्जैन महाकाल के दर्शन के समय में दो घंटे की बढोत्तरी

उज्जैन, 26 जुलाई (आईएएनएस)| शिव भक्तों के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि प्रमुख ज्योर्तिलिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेष्वर में भक्तों के लिए दर्शन के समय में दो घंटे का इजाफा किया गया है। जिलाधिकारी और श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि श्रावण एवं भादौ मास में प्रीबुकिंग से सामान्य दर्शन का समय दो घण्टे बढ़ा दिया गया है । अब श्रावण में सोमवार को छोड़कर प्रात: पांच बजे से रात्रि नौ बजे तक प्रीबुकिंग से भगवान महाकाल के दर्शन एवम विशेष दर्शन हो सकेंगे ।

श्रावण में प्रत्येक सोमवार को सुबह पांच बजे से 11 बजे तक एवम शाम सात से रात्रि नौ बजे तक प्रीबुकिंग से ही दर्शन होंगे। इस अवधि में 250 रुपये वाले विशेष दर्शन भी बन्द रहेंगे।

ज्ञात हो कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण मंदिरों में दर्शन पर रोक लगा दी गई थी, फिर हालात सुधरे तो पहले चार, फिर छह और उसके बाद 50 दर्शनार्थियों को एक बार में दर्शन की अनुमति दी गई। श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की दर्षन की अभिलाषा को पूरा करने के लिए प्रशासन की ओर से कदम उठाए जा रहे है। उसी क्रम में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन का समय दो घंटे बढ़ा दिया गया है।

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

editors

Read Previous

राहुल गांधी को जासूसी का संदेह हो तो जांच के लिए दें अपना फोन : राठौर

Read Next

मप्र में प्रदूषण रोकने मिट्टी से प्रतिमा बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com