भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। विभिन्न दलों के नेताओं ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के आचरण पर सवाल उठाए हैं।

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवंत मान नशे की हालत में पंजाब विधानसभा पहुंचे और वहां भाषण दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का ऐसा व्यवहार कैसे स्वीकार्य हो सकता है। मालीवाल ने यह भी दावा किया कि जब वह धार्मिक स्थलों जैसे गुरुद्वारा या मंदिर जाते हैं, तब भी नशे की स्थिति में होते हैं। उन्होंने कहा कि जब भगवंत मान लोकसभा सदस्य थे, तब उनके साथियों के बीच भी उनके शराब सेवन को लेकर चर्चा होती थी।

मालीवाल ने कहा कि भगवंत मान की ड्रिंकिंग प्रॉब्लम व्‍यक्तिगत नहीं है। वह हमारे देश के बहुत ही संवेदनशील बॉर्डर स्‍टेट, जिसकी सीमाएं पाकिस्‍तान से मिलती हैं, उस राज्‍य पंजाब के मुख्‍यमंत्री हैं। ये महत्‍वपूर्ण फाइलें भी नशे में साइन करते हैं। इस बात का फायदा सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल उठाते हैं, जोकि पंजाब को रिमोट सरकार से चला रहे हैं। उन्‍होंने पंजाब को अपना पर्सनल एटीएम मान लिया है।

उन्‍होंने मांग करते हुए कहा कि भगवंत मान का तुरंत एल्‍कोहल टेस्‍ट हो। मुझे जानकारी मिली है कि स्‍पीकर ने इसे रद कर दिया है। इन पर कार्रवाई करते हुए बर्खास्‍त करना चाहिए।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब भगवंत मान इस तरह के आरोपों में घिरे हैं। उन्होंने 2015, 2019 और 2022 की घटनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया कि पहले भी सार्वजनिक मंचों पर उनके नशे में होने की बातें सामने आती रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2019 में भगवंत मान ने सार्वजनिक रूप से अपनी मां की कसम खाकर शराब न पीने का वादा किया था।

कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने भी इसी तरह के आरोप दोहराते हुए कहा कि यह बात किसी से छिपी नहीं है कि भगवंत मान शराब पीते हैं। उन्होंने दावा किया कि सांसद रहते हुए भी वह शराब के नशे में संसद पहुंचते थे।

इसी क्रम में, शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष परंबंस सिंह रोमाना ने कहा कि यह केवल आरोप भर नहीं है, बल्कि ऐसे वीडियो सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर सामने आए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री की हालत स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा जैसे महत्वपूर्ण और पवित्र स्थान पर इस तरह की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ विधायकों ने स्पीकर से सभी सदस्यों का एल्कोमीटर टेस्ट कराने की मांग की है।

–आईएएनएस

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली । केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ स्थित सीजीएचएस के स्वास्थ्य भवन में तैनात अतिरिक्त निदेशक...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा नेता हत्याकांड: उम्रकैद के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी

बेंगलुरु । भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड में विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता और विधायक विनय कुलकर्णी ने शनिवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com