डब्ल्यूएचओ की अपील : कोविड से जुड़े ब्लैक फंगस की दवा की कीमत घटाई जाए


लंदन: भारत और नेपाल में कोविड-19 रोगियों में ब्लैक फंगस संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गुरुवार को इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा की कीमतों को कम करने का आह्वान किया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्टो में दी गई। कैलिफोर्निया स्थित दवा निर्माता गिलियड साइंसेज द्वारा विकसित, एम्बिसोम एक लिपिड-आधारित एम्फोटेरिसिन है, जिसका उपयोग ब्लैक फंगस संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है, जो नाक में शुरू होता है और जल्दी से आंखों और मस्तिष्क में फैलता है।

फाइनेंशियल टाइम्स ने बताया कि डब्ल्यूएचओ ने कंपनी से अपनी कीमतें कम करने के साथ-साथ आपूर्ति को बढ़ावा देने का आग्रह किया है, ताकि दक्षिण एशिया में तेजी से बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।

सहायक महानिदेशक मारियांगेला सिमाओ के हवाले से कहा गया है कि लिपिड-आधारित एम्फोटेरिसिन की आपूर्ति को व्यापक बनाने और सामथ्र्य में सुधार के लिए एक तत्काल रणनीति बनाने और कोविड रोगियों के लिए अपनी मूल्य निर्धारण व्यवस्था में सुधार कर दवाओं की कीमत कम करने की जरूरत है।

पिछले महीने, मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स (एमएसएफ) और अमेरिका में येल और जॉर्जटाउन विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों ने गिलियड को एक खुला पत्र भेजा था, जिसमें कहा गया था कि एक मरीज के इलाज के लिए दवा की 150 से 300 शीशियों की जरूरत होती है, और एक शीशी की भारत में लाग 69 डॉलर है।

गिलियड ने एफटी को बताया कि भारत में दवा की कीमत और आपूर्ति की शर्तों पर अमेरिकी कंपनी वियाट्रिस से बातचीत चल रही है।

वियाट्रिस के हवाले से कहा गया था, हम भारत में कोविड-19 के रोगियों के लिए महत्वपूर्ण दवाओं तक पहुंच में तेजी लाने के लिए चल रहे प्रयासों के लिए सभी हितधारकों और भारत सरकार के साथ साझेदारी करना जारी रखेंगे।

इस बीच, मई में ताइवान में एक विशेष दवा कंपनी जायडस और टीएलसी ने भारत में एम्फोटीएलसी (एम्फोटेरिसिन बी लिपोसोम फॉर इंजेक्शन 50 एमजी) के व्यावसायीकरण के लिए एक लाइसेंस आपूर्ति और व्यावसायीकरण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

एम्फोटीएलसी पहली और एकमात्र जटिल जेनेरिक दवा है, जिसने गिलियड के एंबिसोम के लिए जैव समानता हासिल की है, जो दुनिया में एम्फोटेरिसिन बी के सबसे सुरक्षित रूप में अपनी समानता साबित करती है।

भारत में संक्रमण के बढ़ने के साथ, भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने भी एम्फोटेरिसिन बी लिपोसोम इंजेक्शन 50 एमजी या एम्फोटीएलसी को अनुमोदित उपयोग और संकेत के अनुसार तत्काल आयात के लिए मंजूरी दे दी है।

–आईएएनएस

मार्को रुबियो के दौरे से भारत को मिला भरोसा, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अमेरिका का फोकस बरकरार

वॉशिंगटन । अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी चार दिन की भारत यात्रा का इस्तेमाल क्वाड सहयोग को मजबूत करने और नई दिल्ली को यह भरोसा दिलाने के लिए...

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

भारत-जर्मनी ने साइन किए कई एमओयू, द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर के पार

नई दिल्ली । भारत और जर्मनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की उपस्थिति में रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए कई बड़े समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन...

एस जयशंकर ने फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरे पर भारत और यूरोप के बीच आपसी हितों पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से लेकर 9 जनवरी 2026 तक फ्रांस और लक्जमबर्ग की यात्रा पर थे। ये इस साल का उनका पहला विदेश...

2026 की पहली विदेश यात्रा पर फ्रांस और लक्जमबर्ग का दौरा करेंगे एस जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से 9 जनवरी तक फ्रांस और लक्जमबर्ग के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। जयशंकर का इस साल का यह पहला विदेश...

भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा में व्यापार, एआई और प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर जोर

शिकागो । दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के लिए व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डायस्पोरा मीडिया की भूमिका कुछ प्रमुख मुद्दे हैं। जाने-माने समुदाय के सदस्यों,...

पीएम मोदी-अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

दो दिवसीय भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के लिए मॉस्को से रवाना हो चुके हैं। पुतिन आज शाम करीब 6 बजकर 35...

पुतिन के स्वागत के लिए तैयार दिल्ली, भारत और रूस के बीच इन मुद्दों पर बातचीत संभव

नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं।...

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के अमीर से की मुलाकात, भारत-कतर संबंध मजबूत करने पर जोर

दोहा । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को दोहा में कतर के अमीर शेख तमिम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की और भारत की ओर से द्विपक्षीय संबंधों...

कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू की भारत यात्रा, निवेश और व्यापारिक संबंध पर जोर

नई दिल्ली । कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू बुधवार को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वह दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने...

किरेन रिजिजू जेद्दा पहुंचे, हज 2026 के लिए सऊदी अरब से द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे

नई दिल्ली । केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार को सऊदी अरब के जेद्दा शहर पहुंचे। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सऊदी अरब के...

editors

Read Previous

मोइन अली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

Read Next

टीवी डिबेट में कांग्रेस की ओर से बहस करने वालों में महिलाएं हावी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com