नई दिल्ली : सऊदी अरब में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का पहला मरीज मिला है। सरकारी न्यूिज एजेंसी ने बताया कि यह वेरिएंट उस व्यनक्ति में मिला है जो उत्तमरी अफ्रीकी देश से आया है। रिपोर्ट के अनुसार पॉजिटिव पाए गए व्यनक्ति को क्वाारंटीन कर दिया गया है और उस पर निगरानी रखी जा रही है। यह खाड़ी देशों में इस वेरिएंट का पहला मामला है, जो दुनिया भर के 14 से अधिक देशों में फैल चुका है। इस वेरिएंट को लेकर विभिन्नए देशों की सरकारों ने अलर्ट जारी किया हुआ है।
इधर, अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. एंथोनी फॉसी ने कहा कि नया वेरिएंट अभी हमारे लिए खोज का विषय है, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए तीन-चार हफ्ते लग सकते हैं। अभी वैज्ञानिक इसके लैब सैंपल की जांच कर रहे हैं। दुनियाभर के लोगों में ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के एक डॉक्टर ने इसके लक्षणों का खुलासा किया है। ये डॉक्टर इस वेरिएंट से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के इस डॉक्टर का कहना है कि पहले कई रोगियों में अपरिचित लक्षण थे। हालांकि, लक्षण हल्के थे और मरीज बिना अस्पताल में भर्ती हुए ही पूरी तरह से ठीक हो गए थे।
लंदन में ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो अन्य मामलों का पता चला है, जिससे ब्रिटेन में इन मामलों की कुल संख्या 11 हो गई है। ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं, फ्रांस के मंत्री ने भी देश में बिगड़ती महामारी की स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की है। दुनियाभर में कोरोना के 26 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जबकि 52 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है
यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने कहा कि लंदन में लेटेस्ट दो मामलों में दक्षिणी अफ्रीका में यात्रा करने से संबंध हैं। दोनों मामले एक-दूसरे से जुड़े नहीं हैं और पहले से पुष्टि किए गए मामलों से भी जुड़े नहीं हैं। वहीं सोमवार को स्कॉटलैंड में छह मामले पाए गए थे। हालांकि, स्कॉटलैंड के उप प्रथम मंत्री जॉन स्वाइन ने पुष्टि की है कि इनमें से कुछ मामलों में कोई यात्रा इतिहास नहीं है।











