दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से कई कोविड मरीजों की मौत, जांच की जरूरत : सिसोदिया

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोगों की मौत हो गई। सिसोदिया की टिप्पणी के एक दिन बाद केंद्र सरकार ने मंगलवार को उच्च सदन को बताया कि देश में ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौत नहीं हुई है।

केंद्र के दावे का विरोध करते हुए सिसोदिया ने कहा, “मैं दिल्ली के कोविड प्रबंधन और विशेष रूप से सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्रबंधन को संभाल रहा था। अस्पतालों, मरीजों के परिवारों से शिकायतों की बाढ़ आ गई थी। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने संसद में झूठा बयान दिया है।”

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि 13 अप्रैल को केंद्र द्वारा ऑक्सीजन आपूर्ति नीति में सुधार के बाद, “कई गैर-भाजपा शासित राज्यों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो गई थी। यह केंद्र से ऑक्सीजन की आपूर्ति का पूर्ण कुप्रबंधन था।”

सिसोदिया ने कहा, “भाजपा के नेतृत्व वाला केंद्र कोविड -19 स्थिति को संभालने और राज्य सरकारों को पर्याप्त ऑक्सीजन प्रदान करने में विफल रहा और अब अपनी विफलता को छिपाने के लिए, भाजपा नेता संसद में झूठे बयान दे रहे हैं। यह निंदनीय है।”

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि केंद्र दिल्ली सरकार को यह जांचने के लिए एक स्वतंत्र समिति बनाने की अनुमति नहीं दे रहा है कि क्या दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी के कारण मौतें हुई हैं।

उन्होंने कहा, “अगर ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौत नहीं हुई थी, तो केंद्र ने वास्तविकता का पता लगाने के लिए एक स्वतंत्र समिति गठित करने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को क्यों रोका है?”

हालांकि, ऑक्सीजन की कमी के कारण दिल्ली में मरने वाले कोविड रोगियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर, सिसोदिया ने कहा, “अगर केंद्र दिल्ली सरकार की स्वतंत्र समिति को मामले को देखने की अनुमति देता है तो सच्चाई सामने आ जाएगी।”

इससे पहले बुधवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “अगर ऑक्सीजन की कमी नहीं थी तो अस्पतालों ने कोर्ट का रुख क्यों किया?”

जैन ने कहा, “यह कहना पूरी तरह से गलत है कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई। दिल्ली और देश भर में कई अन्य जगहों पर ऑक्सीजन की कमी के कारण कई मौतें हुई हैं।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

ईरान: खामेनेई के तदफीन की तैयारियां पूरी, पेजेश्कियन ने जनता से कहा- ‘मतभेद भूल हों जनाजे में शामिल’

तेहरान । ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रस्म अदायगी होगी।...

एमओयू की शर्तें पूरी न होने तक अमेरिका के साथ अंतिम समझौता नहीं करेगा ईरान: स्पीकर कालीबाफ

तेहरान । ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पक्षों के...

राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगा ईरान: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

तेहरान । राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर कहा है कि ईरान अपने लोगों के अधिकारों और राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में "पीछे नहीं हटेगा।" उन्होंने स्पष्ट...

ईरान के राष्ट्रपति का दावा, ‘कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे जल्द’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। दावा किया कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब...

दक्षिण कोरिया ने वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी और रूसी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर जताया कड़ा विरोध

सोल । दक्षिण कोरिया ने उसके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (केएडीआईजेड) में चीनी और रूसी सैन्य विमानों के अनधिकृत प्रवेश पर रविवार को चीन और रूस के समक्ष कड़ा विरोध...

नेतन्याहू का बड़ा बयान, दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ को कार्रवाई की पूरी छूट

यरूशलेम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

editors

Read Previous

ओलंपिक (कुश्ती) : बजरंग ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में भारत के लिए जीता कांस्य

Read Next

इंदौर और सूरत ने जीता स्मार्ट सिटी अवार्ड, स्टेट में यूपी ने मारी बाजी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com