दुनिया में कोरोना की नई लहर ला सकता ओमिक्रॉन

नई दिल्ली: कोरोना का नया ओमीक्रॉन वेरिएंट दुनियाभर के कई देशों में कहर बरपा रहा है। खासकर दक्षिण अफ्रीका में इसके केस लगातार बढ़ रहे हैं। मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को घोषणा की कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति को शहर में आने पर क्वारंटाइन किया जाएगा और उनके नमूने टेस्ट के लिए लैब भेजे जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर नए प्रतिबंध जल्द ही लागू होने की संभावना है।

लंदन स्थित यूसीएल जेनेटिक्स इंस्टीट्यूट के एक वैज्ञानिक का कहना है कि कोरोना का यह वेरिएंट पहली बार कहां से आया, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। संभवतः कि किसी एचआईवी/एड्स मरीज में इम्यूनो कंप्रोमाइज्ड शख्स से क्रोनिक इन्फेक्शन हुआ हो। अफ्रीकी देशों में इसके कुछ मामले मिले हैं।

यह वेरिएंट बेहद तेजी से 30 बार म्यूटेट होता है, जो ज्यादा टेंशन की वजह है। अल्फा, बीटा और डेल्टा वेरिएंट की तुलना में यह खतरनाक तरीके से मरीजों को अपनी जद में लेता है।

यह डेल्टा से 7 गुना तेजी से फैल रहा है। यही नहीं, यह तेजी से म्यूटेट भी हो रहा है। पकड़ में आने से पहले ही इसमें 32 म्यूटेशन हो चुके हैं। इसे देखते हुए यूरोपीय यूनियन के सभी 27 देशों ने 7 अफ्रीकी देशों से उड़ानों पर रोक लगा दी है। इधर, भारत में नए वैरिएंट का कोई केस नहीं मिला है। फिर भी सिंगापुर, मॉरीशस समेत 12 देशों से आने वाले यात्रियों की गहन जांच होगी।

गुरुवार को देश में 10,549 नए संक्रमित मिले, जो एक दिन पहले के मुकाबले 15.6 फिसदी अधिक हैं। 488 मौतें हुईं। इनमें से 384 केरल में हुईं। देश में सक्रिय मरीज 1,10,133 हैं, जो कुल मरीजों के 0.32 फिसदी हैं और 539 दिनों में न्यूनतम हैं। देश में 49 दिन से लगातार 20 हजार से कम नए केस मिल रहे हैं।

वर्तमान में भारत केवल उन्हीं देशों से उड़ानों की अनुमति दे रहा है जिनके साथ उसका एयर बबल समझौता है। ओमीक्रॉन वेरिएंट से ग्रसित दक्षिण अफ्रीका उनमें शामिल नहीं है। केंद्र द्वारा 26 नवंबर को जारी एक सर्कुलर में ‘एट रिस्क’ श्रेणी से संबंधित देशों की सूची की पहचान की गई है। 15 दिसंबर से इन देशों से आने वाले यात्रियों को भारत पहुंचने पर अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी, जिसमें आरटीपीसीआर टेस्ट भी शामिल है। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और यूनाइटेड किंगडम और अन्य यूरोपीय देश भी शामिल हैं।

वायरस इंसान की कोशिकाओं में प्रवेश करने के लिए स्पाइक प्रोटीन का इस्तेमाल करते हैं। वैक्सीन शरीर को इन स्पाइक को पहचानने और उन्हें बेअसर करने के लिए तैयार करती है। बी.1.1.529 वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में 32 वैरिएंट हैं। इससे वैज्ञानिक चिंतित हैं, क्योंकि म्यूटेशन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली से बचकर अगली लहर का कारण बनता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि डेल्टा वेरिएंट से यह कितना खतरनाक है, यह जानने के लिए इस पर रिसर्च की जरूरत है। अब तक इसके कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि यह कोविड वैक्सीन को बेअसर कर सकता है या नहीं। टीके के अभाव में अफ्रीकी देशों में वैक्सीनेशन की दर कम है और यह स्ट्रेन वहीं से आने की बात कही जा रही है।

——– इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

ईरान: खामेनेई के तदफीन की तैयारियां पूरी, पेजेश्कियन ने जनता से कहा- ‘मतभेद भूल हों जनाजे में शामिल’

तेहरान । ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रस्म अदायगी होगी।...

एमओयू की शर्तें पूरी न होने तक अमेरिका के साथ अंतिम समझौता नहीं करेगा ईरान: स्पीकर कालीबाफ

तेहरान । ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पक्षों के...

राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगा ईरान: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

तेहरान । राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर कहा है कि ईरान अपने लोगों के अधिकारों और राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में "पीछे नहीं हटेगा।" उन्होंने स्पष्ट...

ईरान के राष्ट्रपति का दावा, ‘कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे जल्द’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। दावा किया कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब...

दक्षिण कोरिया ने वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी और रूसी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर जताया कड़ा विरोध

सोल । दक्षिण कोरिया ने उसके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (केएडीआईजेड) में चीनी और रूसी सैन्य विमानों के अनधिकृत प्रवेश पर रविवार को चीन और रूस के समक्ष कड़ा विरोध...

नेतन्याहू का बड़ा बयान, दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ को कार्रवाई की पूरी छूट

यरूशलेम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

editors

Read Previous

पंजशीर घाटी की ओर बढ़ रहा तालिबान

Read Next

राम जन्मभूमि तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com