नई गाइडलाइंस के अनुरुप दिल्ली में कोविड़ पाबंदियां लागू, निजी दफ्तरों को बंद करने के आदेश

नई दिल्ली : कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने छूट प्राप्त श्रेणी में आने वाले कार्यालयों को छोड़कर सभी निजी कार्यालयों को बंद रखने के मंगलवार को निर्देश जारी किए। जो निजी कार्यालय अभी तक 50 प्रतिशत कार्य क्षमता के साथ काम कर रहे थे, उनसे अब घर से काम करने की प्रक्रिया का पालन करने को कहा गया है।

दिल्ली में भी लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,68,063 नए मामले आए हैं और 277 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। यह आंकड़ा सोमवार के मुकाबले थोड़ा कम जरूर है लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो सोमवार को 19166 नए कोविड मामले सामने आए थे और 17 मरीजों की मौत हुई थी।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 152.89 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। भारत में वर्तमान में 8,21,446 सक्रिय मामले है। सक्रिय मामले वर्तमान में 2.29 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 96.36 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 69,959 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,45,70,131 मरीज स्वस्थ हुए है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 10.64 प्रतिशत है।

अबतक के प्रतिबंधों के हिसाब से निजी दफ्तरों में 50 फीसदी क्षमता के साथ काम हो रहा था। लेकिन अब कुछ श्रेणियों को राहत देकर सभी निजी दफ्तरों को बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने और सख्त पाबंदियां भी लागू की हैं। आदेश के तहत दिल्ली में सभी रेस्टोरेंट और बार भी बंद किए गए हैं। अब रेस्टोरेंट से फूड आइटम की होम डिलीवरी और टेकअवे की सुविधा रहेगी। अबतक रेस्टोरेंट और बार भी 50 फिसदी क्षमता के साथ खुले हुए थे। दिल्ली में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए पहले ही काफी सख्ती की गई है। इसमें नाइट कर्फ्यू के बाद वीकेंड कर्फ्यू भी लगाया गया था। लेकिन इसका ठोस परिणाम देखने को फिलहाल नहीं मिला है।

नई गाइडलाइन के मुताबिक वो कैयटगरी, जिसके तहत आने वाले निजी दफ्तर खुल सकेंगे —-

1. प्राइवेट बैंक.
2. ज़रूरी सर्विस देने वाली कंपनियों के दफ्तर.
3. इंश्योरेंस/मेडिक्लेम कंपनी.
4. फार्मा कंपनियों के दफ्तर जिसमें प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन के प्रबंधन की जरूरत हो.
5. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नियमित संस्थाएं या इंटरमीडियरी.
6. सभी नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कॉरपोरेशन.
7. सभी माइक्रोफाइनेंस संस्थान.
8. अगर अदालतें/ ट्रिब्यूनल या कमीशन खुले है तो वकीलों के दफ्तर.
9. कोरियर सर्विस.

———-इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी...

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

जम्मू । जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ...

महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की। इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा...

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर सीएम फडणवीस का बयान, बोले- स्थिति पूरी तरह सामान्य, नहीं लगेगा लॉकडाउन

मुंबई । पेट्रोल-डीजल की कमी और लॉकडाउन की अफवाहों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्तमान हालात पर कहा कि राज्य में किसी तरह की कोई कमी नहीं...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, एक्साइज में कमी से होगी तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई : केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा और एक्साइज ड्यूटी में कमी को ग्राहकों को पास नहीं...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव की स्थिति बरकरार है। एक सर्वे से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की केवल 26...

ईरान युद्ध के नाम पर चैरिटी स्कैम, जम्मू-कश्मीर की अलगाववादी गतिविधियों में फंड इस्तेमाल होने का शक

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका-इजरायल में जारी हमलों के बीच भारत से डोनेशन की पहल की गई। भारत के लोगों ने ईरान की मदद के लिए इंसानियत के तौर...

झारखंड में बिजली दर बढ़ोतरी पर प्रतुल देवशाह ने उठाए सवाल, कहा- फैसला जनता पर बोझ डालने जैसा

रांची । झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए इसे 'शर्मनाक' फैसला बताया।...

एलपीजी संकट पर बोले सीएम योगी, लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है,...

गुजरात: यूसीसी बिल पास होने के बाद सीएम आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक

गांधीनगर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आधिकारिक आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ...

editors

Read Previous

अब सपा की साईकिल चलायेगें स्वामी प्रसाद मौर्य

Read Next

प्रतिबंध लगाते हैं, तो रोजगार पर बन आती है, न लगाएं तो जिंदगी खतरे में पड़ जाती है: केजरीवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com