प्रतिबंध लगाते हैं, तो रोजगार पर बन आती है, न लगाएं तो जिंदगी खतरे में पड़ जाती है: केजरीवाल

नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ मंगलवार को एलएनजेपी अस्पताल का दौरा कर कोरोना संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ‘हम लॉकडाउन नहीं लगाएंगे।’ सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लगाए गए प्रतिबंधों के बारे में कहा कि “यह जो प्रतिबंध लगाए गए हैं, यह बहुत ही मजबूरी में लगाने पड़ रहे हैं। मैं समझता हूं कि इस वक्त हमारे लिए दोनों में बैलेंस बनाए रखना बड़ा चुनौतीपूर्ण है। एक तरफ लोगों के रोजगार पर बनी हुई है। अगर आप प्रतिबंध लगा दें, तो लोगों के रोजगार पर बन आती है और दूसरी तरफ अगर प्रतिबंध न लगाएं, तो आपकी जिंदगी और आपकी सेहत खतरे में पड़ जाती है। मैं दिल्ली के लोगों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि लगाए गए प्रतिबंधों को जितना जल्दी हो सकेगा, हम हटा देंगे और कम से कम समय में कम से कम प्रतिबंध लगाने की कोशिश करेंगे।”

कोरोना की पीक के सवाल पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में कोई भी कुछ कह नहीं सकता है। लेकिन तीन दिन पहले करीब 22 हजार केस आए थे, कल शायद 19 हजार केस आए थे। आज शाम तक आने वाली रिपोर्ट में उम्मीद है कि 20 हजार केस आएंगे। इस तरह 20 से 22 हजार के करीब नए मामले और 24 से 25 फीसद के आसपास संक्रमण दर पिछले दो-तीन दिन से चल रहा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आगे केस बढ़ेंगे नहीं, मामले बढ़ भी सकते हैं। लेकिन हम सभी परिस्थितियों के तैयार हैं।

कोरोना की पहली लहर के दौरान एलएनजेपी अस्पताल में 16 हजार और दूसरी लहर में 5551 मरीज ठीक होकर घर गए। वहीं, तीसरी लहर में दिसंबर से अब तक 710 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। पूरे कोरोना काल के दौरान अब तक एलएनजेपी अस्पताल में करीब 22 हजार कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा 700 कोरोना संक्रमित मदर की डिलीवरी भी कराई गई है। इसमें 415 कोविड मदर की नार्मल डिलीवरी हुई है और 285 सीजेरियन डिलीवरी हुई है। हमने इसके लिए स्पेशल लेबर रूम बनाया है। एलएनजेपी में कोरोना संक्रमित एक भी मदर की डिलीवरी के दौरान मौत नहीं हुई है और न तो किसी बच्चे की ही मौत हुई है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “चिंता न करें, हम दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगा रहे हैं। मैं केंद्र सरकार से अपील करूंगा कि डीडीएमए की बैठक में जो केंद्र सरकार के प्रतिनिधि आए थे, हमने उनसे अनुरोध किया कि केवल दिल्ली के अंदर प्रतिबंध लगाने से काम नहीं चलेगा, आपको पूरे एनसीआर को कवर करना पड़ेगा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वो पूरे एनसीआर के अंदर प्रतिबंध को लागू करवाएंगे। ”

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “पिछली लहर के मुकाबले में यह लहर बहुत ही माइल्ड है। उपर वाले का शुक्र है कि हम लोग बहुत ही माइल्ड लहर से लड़ रहे हैं। अप्रैल में जो लहर आई थी, वह बहुत ज्यादा खतरनाक थी। इस वक्त कोरोना के 136 मरीज एलएनजेपी में भर्ती हैं। मैंने जानकारी ली है कि इन 136 मरीजों में से कितने मरीज हैं, जो कोरोना की बीमारी लेकर आए थे। जैसे कई मरीज हैं, जो कैंसर का इलाज कराने आया है, लेकिन जब उसकी जांच की गई तो उसमें कोरोना निकल आया। इसी तरह किसी की हड्डी टूट गई और वह इलाज कराने के लिए आया, तो जांच में उसको भी कोरोना निकल आया। 136 में से ऐसे कितने मरीज हैं, जो यह कह कर आए थे कि मेरे को कोरोना है और मेरे को कोरोना का इलाज कराना है। इसकी जानकारी लेने पर पता चला है कि 136 में से केवल 6 मरीज ऐसे हैं, जो कोरोना के इलाज के लिए आए थे। 136 में से 130 मरीज ऐसे हैं, जिनमें अकस्मात कोरोना निकला। वो किसी और बीमारी के इलाज के लिए आए थे, लेकिन जांच में उनमें संयोग से कोरोना निकला। ”

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जरूरत पड़ेगी, तो हम 37 हजार बेड तक तैयार करके 10 से 11 हजार आईसीयू बेड तैयार कर सकते हैं। अच्छी बात है कि इस लहर में अस्पतालों में आने वाले कोरोना मरीज बेहद कम हैं, लेकिन फिर भी संक्रमण से बचें और अपना ध्यान रखें।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें बहुत ही मजबूरी में प्रतिबंध लगाने पड़ रहे हैं। लेकिन मैं यकीन दिलाना चाहता हूं कि जितना जल्दी हो सकेगा, हम प्रतिबंधों को हटा देंगे और कम से कम प्रतिबंध लगाने की कोशिश करेंगे।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो की मौत और तीन घायल

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गुरुवार को...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री रहमान ने स्वतंत्रता दिवस पर 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ढाका । बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को देश के 56वें ​​स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर फूल चढ़ाकर 'मुक्ति...

अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

नई दिल्ली । भारत में हाल ही में यूक्रेन के छह और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया। इस पर रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

editors

Read Previous

नई गाइडलाइंस के अनुरुप दिल्ली में कोविड़ पाबंदियां लागू, निजी दफ्तरों को बंद करने के आदेश

Read Next

पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक : सुप्रीम कोर्ट ऐलान करेगा जांच पैनल प्रमुख का नाम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com