नई दिल्ली: देश में ओमीक्रोन के मरीजों की संख्या 4,000 के पार चली गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र इस लिस्ट में 1216 केस के साथ सबसे ऊपर है। दिल्ली में रफ्तार थोड़ी कम दिख रही है। उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा ओमीक्रोन के मरीज सामने आए हैं। अच्छी बात यह है कि 4 हजार से ज्यादा मरीजों में से 1500 लोग ठीक हो गए हैं या दूसरी जगहों पर चले गए हैं। इसके अलावा आज पीएम मोदी के एलान के अनुसार देश के स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और गंभीर रूप से बीमार वरिष्ठ नागरिकों को सोमवार यानी आज से एहतियाती खुराक लगनी शुरू हो गई है। सरकार ने सभी राज्यों में इसकी तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार रात से ही कोविन वेबसाइट पर अपॉइंटमेंट मिलना भी शुरू हो गया था।
भारत में बीते 24 घंटे में एक दिन में कोविड-19 के 1,79,723 नए मामले आए हैं और 149 मरीजों की मौत हो गई। इस तरह से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,57,07,727 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 4,83,936 पर पहुंची। भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,23,619 हो गई है।
पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 हजार 287 नए मामले सामने आए, जो कि 2020 में आई महामारी की पहली लहर से अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं।
देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हो गई है। 1216 मामले के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। वहीं 529 मरीज के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर है। ओमिक्रोन के 4,033 मरीजों में से 1,552 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 79 हजार 723 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 46,569 लोग स्वस्थ भी हो गए।
कुल मामले: 3,57,07,727
सक्रिय मामले: 7,23,619
कुल रिकवरी: 3,45,00,172
कुल मौतें: 4,83,936
कुल वैक्सीनेशन: 1,51,94,05,95
————–इंडिया न्यूज स्ट्रीम