54 % ने कहा हर्षवर्धन को बलि का बकरा बना गया : आईएएनएस-सी वोटर स्नैप पोल


नई दिल्ली: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को कैबिनेट से बाहर किए जाने की बात ज्यादातर लोगों को रास नहीं आई है। आईएएनएस सी वोटर स्नैप पोल के अनुसार, आधे या 54 प्रतिशत से अधिक जवाब देने वाले लोगों ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को हुई कठिनाइयों के लिए हर्षवर्धन अकेले जिम्मेदार नहीं हैं। उन्हें बस बलि का बकरा बनाया जा रहा है। हालांकि, 29 प्रतिशत लोग हालांकि इस धारणा से असहमत थे।

सर्वेक्षण के नमूना का आकार 1200 है और यह सभी क्षेत्रों में वयस्क उत्तरदाताओं के साथ साक्षात्कार पर आधारित है।

नए मंत्रियों के आने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी भी तरह की राहत की उम्मीद कम है। 55 प्रतिशत लोगों ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री को हटाने और हरदीप पुरी को इस पद पर नियुक्त करने से पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोक नहीं लगेगी जबकि 34 प्रतिशत मानते हैं कि इस पर रोक सम्भव है।

एक नए शिक्षा मंत्रालय को लेकर सकारात्मक रुख देखा गया है। जवाब देने वाले 52 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि इससे देश में शिक्षा की स्थिति में सुधार होगा जबकि 35 प्रतिशत लोग इससे असहमत दिखे।

बुधवार को मोदी सरकार में एक बड़ा फेरबदल किया गया। इस फेरबदल मं कई दिग्गज मंत्रियों को प्रमुख विभागों से हटा दिया गया।

इनमें से अधिकांश इस्तीफे अप्रत्याशित थे और सामान्य अटकलों का हिस्सा नहीं थे,जो कि कैबिनेट फेरबदल से आमतौर पर पहले होता है।

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन कोविड की दूसरी लहर के कथित कुप्रबंधन के कारण पदमुक्त किए गए क्योंकि कोविड की दूसरी लहर ने देश में महज कुछ दिनों में लाखों लोगों की जान ले ली।

कोरोना की स्थिति के लिए हर्षवर्धन की व्यापक रूप से आलोचना की गई क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय को कोविड की स्थिति और वैक्सीन प्रशासन के प्रबंधन के लिए नोडल मंत्रालय के रूप में देखा जाता है।

वरिष्ठ मंत्रियों में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सदानंद गौड़ा, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने भी इस्तीफा दे दिया है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद और सूचना एवं प्रसारण तथा पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित मोदी सरकार से 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन सभी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

राज्य मंत्रियों में महिला एवं बाल विकास मंत्री देबाश्री चौधरी, जल शक्ति और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रतन लाल कटारिया, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, पशुपालन राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी, पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, और उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण के राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल, सभी ने इस्तीफा दे दिया है।

–आईएएनएस

मार्को रुबियो के दौरे से भारत को मिला भरोसा, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अमेरिका का फोकस बरकरार

वॉशिंगटन । अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी चार दिन की भारत यात्रा का इस्तेमाल क्वाड सहयोग को मजबूत करने और नई दिल्ली को यह भरोसा दिलाने के लिए...

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

भारत-जर्मनी ने साइन किए कई एमओयू, द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर के पार

नई दिल्ली । भारत और जर्मनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की उपस्थिति में रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए कई बड़े समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन...

एस जयशंकर ने फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरे पर भारत और यूरोप के बीच आपसी हितों पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से लेकर 9 जनवरी 2026 तक फ्रांस और लक्जमबर्ग की यात्रा पर थे। ये इस साल का उनका पहला विदेश...

2026 की पहली विदेश यात्रा पर फ्रांस और लक्जमबर्ग का दौरा करेंगे एस जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से 9 जनवरी तक फ्रांस और लक्जमबर्ग के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। जयशंकर का इस साल का यह पहला विदेश...

भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा में व्यापार, एआई और प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर जोर

शिकागो । दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के लिए व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डायस्पोरा मीडिया की भूमिका कुछ प्रमुख मुद्दे हैं। जाने-माने समुदाय के सदस्यों,...

पीएम मोदी-अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

दो दिवसीय भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के लिए मॉस्को से रवाना हो चुके हैं। पुतिन आज शाम करीब 6 बजकर 35...

पुतिन के स्वागत के लिए तैयार दिल्ली, भारत और रूस के बीच इन मुद्दों पर बातचीत संभव

नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं।...

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के अमीर से की मुलाकात, भारत-कतर संबंध मजबूत करने पर जोर

दोहा । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को दोहा में कतर के अमीर शेख तमिम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की और भारत की ओर से द्विपक्षीय संबंधों...

कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू की भारत यात्रा, निवेश और व्यापारिक संबंध पर जोर

नई दिल्ली । कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू बुधवार को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वह दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने...

किरेन रिजिजू जेद्दा पहुंचे, हज 2026 के लिए सऊदी अरब से द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे

नई दिल्ली । केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार को सऊदी अरब के जेद्दा शहर पहुंचे। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सऊदी अरब के...

admin

Read Previous

पंजाब मंत्रिमंडल गठन : रात दो बजे तक चली चन्नी-राहुल की बैठक, नाम लगभग तय

Read Next

इजराइल के साथ किसी भी युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार : हिज्बुल्लाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com