लेबनान : इजरायल की गोलीबारी में बाल-बाल बचे संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिक

बेरूत । लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) ने बताया है कि उसका एक गश्ती दल इजरायली गोलीबारी की चपेट में आ गया, लेकिन सौभाग्य से किसी जवान को चोट नहीं आई और न ही किसी उपकरण को नुकसान पहुंचा।

यूएनआईएफआईएल के बयान के अनुसार, रविवार शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट पर (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 3:45 बजे) एक इजरायली ड्रोन काफर किला गांव के पास यूनिफिल के गश्ती दल के पास पहुंचा और एक बम गिराया। कुछ ही क्षणों बाद, एक इजराइली टैंक ने शांति सेना पर गोलीबारी की। सौभाग्य से, ‘यूनिफिल’ के कर्मियों या उपकरणों को कोई चोट या क्षति नहीं हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ‘यूनिफिल’ ने बताया कि यह घटना उसी जगह हुई जहाँ इससे पहले भी एक इजराइली ड्रोन ने उनकी गश्त के ऊपर बहुत नीचे से उड़ान भरी थी, जिसके बाद यूएन बलों को रक्षात्मक कदम उठाने पड़े थे। संगठन ने इजरायल की इस कार्रवाई की निंदा की और कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 और लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन है।

इज़राइल की ओर से इस घटना पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

अक्टूबर 2023 में गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से सीमा पार झड़पें शुरू होने के बाद से यूनिफिल के ठिकानों को कई बार निशाना बनाया गया है। इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच युद्धविराम के बावजूद इजरायल समय-समय पर लेबनान में हवाई हमले करता रहा है।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हाल ही में हुए ऐसे हमलों में तीन लोगों की मौत हुई है। पहले दो लोगों की मौत बताई गई थी, लेकिन बाद में एक और हमले में तीसरे व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई।

इजरायली सेना ने कहा कि उसने हिज़्बुल्लाह के सदस्यों को निशाना बनाया। सेना का दावा है कि उसने पूर्वी लेबनान में अली हुसैन अल-मुसावी नामक व्यक्ति को मार गिराया, जो सीरिया से हथियार लाकर लेबनान में पहुँचाता था और हिज़्बुल्लाह को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा था।

इसमें यह भी कहा गया है कि रास बियादा गाँव में हिज़्बुल्लाह के एक स्थानीय प्रतिनिधि, अबेद महमूद अल-सईद, नक़ौरा हमले में मारे गए। हिज़्बुल्लाह की ओर से कथित मौतों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने पिछले सप्ताह कहा कि इजराइल के लगातार हो रहे हमले चिंता का विषय हैं। इनसे आम नागरिकों की मौत, घायल होने की घटनाएं और घरों व कृषि क्षेत्रों को नुकसान बढ़ता जा रहा है।

नवंबर 2024 में हुए युद्धविराम समझौते के तहत इजराइल को जनवरी 2025 तक दक्षिणी लेबनान से अपनी सेना हटानी थी, लेकिन अब भी उसकी सेनाएँ पाँच सीमावर्ती चौकियों पर मौजूद हैं, जिन्हें इजरायल अपने लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानता है।

–आईएएनएस

ईरानी मीडिया का दावा ‘एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ’, खोर्रमशहर के गवर्नर बोले ‘पाइपलाइन को बनाया निशाना’

तेहरान । ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि मंगलवार को दो गैस संयंत्रों और एक पाइपलाइन को निशाना बनाया गया। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

ईरान की सियासत का अहम चेहरा बन कर उभर रहे गालिबाफ! ट्रंप के प्रस्ताव को बताया फेक

नई दिल्ली । ईरान की राजनीति में इन दिनों एक नाम काफी चर्चा में है, और ये मोहम्मद बागर गालिबाफ का है। मौजूदा समय में वे इस्लामिक कंस्लटेटिव असेंबली, यानी...

इंडोनेशिया में टीबी के खिलाफ जंग तेज, टीकाकरण को लेकर बनाई राष्ट्रीय रणनीति

जकार्ता । इंडोनेशिया ने वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर ऐलान किया कि वो तपेदिक (टीबी) के खिलाफ जंग पूरी मुस्तैदी से लड़ेगा। देश संक्रमण को रोकने, संक्रमितों को ट्रेस...

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

वॉशिंगटन । ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध से उपजी चिंताओं के बीच पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वह अमेरिका के...

ट्रंप के ईरान अल्टीमेटम पर रूस का स्पष्ट मत, ‘राजनीतिक और रणनीतिक तरीका अपनाना ही बेहतर’

मास्को । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, इसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। दुनिया इन बयानों से...

मिडिल ईस्ट युद्ध पर पीएम मोदी के संबोधन पर एनडीए नेता बोले, सभी को एकजुट होने की जरूरत

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पैदा हुई समस्याओं से भारत कैसे निपट रहा है, इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में...

होर्मुज से गुजरने पर 2 मिलियन डॉलर लेने का दावा निराधार: ईरान

नई दिल्ली । होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 2 मिलियन डॉलर वसूले जाने के दावे को लेकर फैल रही खबरों पर भारत स्थित ईरानी दूतावास ने स्पष्ट और...

ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला टाला, ‘बहुत सकारात्मक’ बातचीत का दिया हवाला

न्यूयॉर्क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को 5 दिन के लिए टाल दिया है। ट्रंप ने कहा कि...

ईरानी लॉन्ग रेंज मिसाइल के निशाने पर ब्रिटेन नहीं: पीएम स्टार्मर

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मुख्य भूमि ब्रिटेन को ईरान द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, साथ...

सरकार को मिडिल ईस्ट युद्ध रुकवाने के लिए कोशिश करनी चाहिए : रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन पर विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि वर्तमान की स्थिति काफी गंभीर है...

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका...

इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

तेल अवीव । इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में...

admin

Read Previous

मलेशिया से जापान के लिए रवाना हुए ट्रंप, नवनिर्वाचित पीएम ताकाइची से करेंगे मुलाकात

Read Next

लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में 4 की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com