खुद को ‘पीस मेकर’ कहलाने में गर्व महसूस करने वाले ट्रंप के निशाने पर आखिर वेनेजुएला क्यों?

नई दिल्ली । डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की बागडोर संभालते ही “अमेरिका फर्स्ट” का नारा दिया। मागा काफी लोकप्रिय भी हुआ। स्पष्ट मत था कि “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन” (मागा) फॉरेन पॉलिसी का मतलब होगा उन मिलिट्री कमिटमेंट्स का खत्म होना, जिन्होंने अमेरिका को अपने किनारों से दूर लंबी लड़ाइयों में फंसा दिया था।

लेकिन टैरिफ अटैक करते-करते ट्रंप वेनेजुएला के खिलाफ शस्त्रों से प्रहार करने से चूक नहीं रहे हैं। अब वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सत्ता को टारगेट कर रहे हैं। सैन्य कार्रवाई उस कमिटमेंट को तोड़ रही है जिसका वायदा ट्रंप गाहे बगाहे करते रहे। स्पष्ट है कि व्हाइट हाउस एक ऐसा आक्रामक रवैया अपना रहा है जो ट्रंप की खुद को “पीस प्रेसिडेंट” बताने वाली छवि के खिलाफ है।

पिछले कुछ हफ्तों में, अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के तट से दूर कैरिबियन सागर में नावों पर कम से कम आठ हमले किए, जिनमें करीब 38 लोग मारे गए। वाशिंगटन का कहना है कि इन नावों का इस्तेमाल ड्रग्स की तस्करी के लिए किया जा रहा था। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने शुक्रवार को बताया कि हाल ही में हुए हमले में एक नाव पर सवार छह लोग मारे गए, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर ड्रग्स की तस्करी के लिए किया जा रहा था। यह हमला “एक जाने-माने नार्को-ट्रैफिकिंग रूट” पर हुआ था।

वेनज़ुएला, जो एक समय तेल उत्पादन में अग्रणी था, पिछले कुछ वर्षों से राजनीतिक और आर्थिक संकटों का सामना कर रहा है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार को विपक्ष और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। अमेरिका ने मादुरो को तानाशाह करार देते हुए वेनज़ुएला में लोकतांत्रिक पुनर्निर्माण की आवश्यकता की बात की है।

2025 में, डोनाल्ड ट्रंप ने वेनज़ुएला के प्रति अपनी नीति में कठोर बदलाव किए हैं। यह बदलाव मुख्य रूप से तीन प्रमुख क्षेत्रों में देखा गया है। पहला आर्थिक दबाव डालने की कोशिश हो रही है। ट्रंप ने मार्च 2025 में एक कार्यकारी आदेश (एग्जिक्यूटिव ऑर्डर 14245) जारी किया, जिसके तहत उन देशों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया गया जो वेनेज़ुएला से तेल आयात करते हैं। इसका उद्देश्य वेनेज़ुएला की तेल निर्यात से होने वाली आय को कम करना और मादुरो सरकार पर दबाव बनाना था।

दूसरा, सैन्य कार्रवाई है। ट्रंप प्रशासन ने कैरेबियाई सागर में ड्रग तस्करी के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया। इन अभियानों में वेनेज़ुएला से कथित तौर पर ड्रग तस्करी करने वाली नौकाओं को निशाना बनाया गया। हालांकि, इन कार्रवाइयों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आलोचनाएं भी आई हैं।

वहीं, अक्टूबर 2025 में, ट्रंप ने पुष्टि की कि उन्होंने सीआईए को वेनेजुएला में गुप्त संचालन करने की अनुमति दी है। उनका कहना था कि यह कदम ड्रग तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ उठाया गया। वेनेजुएला मानता है कि ये सब कुछ उसके नेचुरल रिसोर्स पर कब्जा जमाने की कोशिश का नतीजा है।

दुनिया जानती है कि वेनेज़ुएला अपने पेट्रोलियम रिजर्व के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। तेल के अलावा, यहां नेचुरल गैस, आयरन ओर और बॉक्साइट जैसे दूसरे नेचुरल रिसोर्स के भी बड़े भंडार हैं।

आरोप-प्रत्यारोप के बीच भी अमेरिका खुश हो सकता है कि वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो ट्रंप की प्रशंसक हैं। दरअसल, 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला तो उन्होंने इस पुरस्कार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को समर्पित किया, जो वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक पुनर्निर्माण के लिए उनके समर्थन को दर्शाता है।

हालांकि, ट्रंप की नीति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय में मिश्रित प्रतिक्रियाएं रही हैं। कुछ देशों ने इसे वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप माना है, जबकि कुछ ने इसे मादुरो सरकार पर दबाव बनाने का एक तरीका माना है।

–आईएएनएस

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

admin

Read Previous

अंतिम चरण पर पहुंची भारत-यूरोपीय संघ व्यापार वार्ता, बातचीत के लिए ब्रुसेल्स जाएंगे पीयूष गोयल

Read Next

छठ पर खेसारी लाल यादव का तोहफा, रिलीज हो रही है फिल्म ‘श्री 420’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com