मलेशिया से जापान के लिए रवाना हुए ट्रंप, नवनिर्वाचित पीएम ताकाइची से करेंगे मुलाकात

कुआलालंपुर । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी छह दिवसीय एशियाई यात्रा पर हैं। मलेशिया में आसियान समिट में शामिल होने के बाद वह दूसरे पड़ाव के लिए जापान रवाना हो गए हैं। व्हाइट हाउस की तरफ से इसकी जानकारी दी गई।

जापान के लिए रवाना होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, “अभी-अभी मलेशिया से विदा ली है, जो एक महान और जीवंत देश है। प्रमुख व्यापार और रेयर अर्थ डील पर हस्ताक्षर किए, और कल, सबसे महत्वपूर्ण बात- थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर किए। कोई युद्ध नहीं! लाखों लोगों की जान बच गई। यह सब कर पाना बहुत सम्मान की बात है। अब, जापान के लिए रवाना हो रहा हूं।”

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप सोमवार को स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 5 बजे टोक्यो पहुंचेंगे। टोक्यो पहुंचने पर, वह इंपीरियल पैलेस में जापानी सम्राट नारुहितो के साथ शिष्टाचार भेंट करेंगे।

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति जापान यात्रा के दौरान वहां की नवनिर्वाचित कंजर्वेटिव प्रधानमंत्री साने ताकाइची से भी बातचीत करेंगे। मलेशिया से, अमेरिकी राष्ट्रपति जापान और फिर दक्षिण कोरिया जाएंगे। यहां उनसे अमेरिकी कारखानों और अन्य परियोजनाओं के लिए कम से कम 900 अरब डॉलर के निवेश पर बातचीत में प्रगति की उम्मीद है।

हाल ही में जापान को पहली महिला प्रधानमंत्री मिली है। जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची के निर्वाचित होने के एक सप्ताह बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का ये दौरा हो रहा है। इस दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के करीबी ताकाइची से मिलने वाले हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप और आबे एक-दूसरे के करीबी थे। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पत्रकारों से इस नियोजित यात्रा के बारे में बात करते हुए बताया कि इस यात्रा पर ट्रंप जापान में तैनात अमेरिकी सैनिकों से भी मिलेंगे।

दक्षिण कोरिया में, ट्रंप एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक बहुप्रतीक्षित बैठक कर सकते हैं, जिसकी जोरशोर से चर्चा चल रही है।

अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, एपीईसी शिखर सम्मेलन ग्योंगजू में आयोजित होने वाला है, जबकि ट्रंप-शी की मुलाकात बुसान शहर में होने की उम्मीद है। यह बैठक चीन और अमेरिका में जारी ट्रेड वॉर के बीच हो रही है।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो की मौत और तीन घायल

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गुरुवार को...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री रहमान ने स्वतंत्रता दिवस पर 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ढाका । बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को देश के 56वें ​​स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर फूल चढ़ाकर 'मुक्ति...

अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

नई दिल्ली । भारत में हाल ही में यूक्रेन के छह और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया। इस पर रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

admin

Read Previous

दक्षिण कोरिया में पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ प्रदर्शन, बलूचिस्तान में नरसंहार का विरोध

Read Next

लेबनान : इजरायल की गोलीबारी में बाल-बाल बचे संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com