मॉस्को: कार बम धमाके में रूसी सेना के शीर्ष अधिकारी की मौत, यूक्रेन पर शक

मास्को । रूसी जांच समिति के मुताबिक, सोमवार को मॉस्को में एक कार बम धमाके में आर्मी ऑपरेशनल ट्रेनिंग निदेशालय के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवारोव की मौत हो गई। एजेंसी ने बताया कि सरवारोव की किआ सोरेंटो कार के नीचे एक विस्फोटक लगाया गया था।

रूसी जांच समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने न्यूज एजेंसी तास को इसकी जानकारी दी।

पेट्रेंको ने बताया, “शुरुआती जांच में पता चला है कि 22 दिसंबर की सुबह, मॉस्को की यासेनेवाया स्ट्रीट पर एक कार के नीचे लगाया गया विस्फोटक डिवाइस एक्टिवेट हो गया। जनरल स्टाफ के ऑपरेशनल ट्रेनिंग निदेशालय के प्रमुख फानिल सरवारोव इसमें सवार थे, जो कार धमाके में जख्मी हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।”

प्रवक्ता के अनुसार, मॉस्को के मुख्य जांच निदेशालय ने रूसी आपराधिक संहिता की धारा 105 के भाग 2 (सामाजिक रूप से खतरनाक तरीके से की गई हत्या) और धारा 222.1 (विस्फोटकों की अवैध तस्करी) के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया है।

उन्होंने यह भी बताया कि जांचकर्ता अलग-अलग एंगल से हत्या की वजहों पर काम कर रहे हैं। उनमें से एक थ्योरी यूक्रेन को लेकर भी है। अंदेशा है कि ये धमाका यूक्रेनी सुरक्षा एजेंसियों की भी साजिश हो सकती है।

फानिल सरवारोव का जन्म 11 मार्च, 1969 को रूस के पर्म क्षेत्र के ग्रेम्याचिंस्क में हुआ था। उन्होंने अपने सैन्य करियर के दौरान सभी प्रमुख कमांड पदों पर काम किया।

2015-2016 में, उन्होंने सीरिया में सैन्य अभियानों की योजना और निष्पादन से संबंधित कार्य किए। 2016 में, उन्हें जनरल स्टाफ के ऑपरेशनल ट्रेनिंग डायरेक्टोरेट का प्रमुख नियुक्त किया गया था। आउटलेट ‘प्रोजेक्ट’ के अनुसार, सरवारोव ने पहले ओसेशियन-इंगुश संघर्ष, दोनों चेचन युद्धों और सीरिया में रूस के मिलिट्री ऑपरेशन में हिस्सा लिया था, और बाद में यूक्रेन युद्ध में भी सेवा दी थी।

सरवारोव को ‘ऑर्डर ऑफ करेज’, ‘सुवोरोव मेडल’ और ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट टू द फादरलैंड’ से सम्मानित किया गया था।

धमाके की खबर सबसे पहले टेलीग्राम चैनल बाजा, शॉट और मैश पर आई थी। बाद में तास की एक रिपोर्ट में भी इमरजेंसी सर्विस के एक सोर्स के हवाले से इसका जिक्र किया गया था।

–आईएएनएस

दलाई लामा की अपील, ‘मिडिल ईस्ट, रूस और यूक्रेन में खत्म हो संघर्ष’

धर्मशाला । बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने मिडिल ईस्ट के साथ-साथ रूस और यूक्रेन में भी शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि हिंसा से समस्या का समाधान नहीं...

ईरानी राष्ट्रपति ने इराक के लोगों का जताया आभार, बोले ‘साझी लड़ाई में आपका साथ मददगार’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने युद्ध के दौरान समर्थन देने पर इराकी लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इराकी जनता इस संघर्ष में मजबूती से...

होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो भी ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को तैयार हैं: अमेरिकी मीडिया

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष रोकने के लिए हामी भरी है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने ट्रंप सरकार के अधिकारियों के हवाले से...

मिडिल ईस्ट संघर्ष: ‘हॉर्मूज’ के बाद अब ‘बाब-अल-मंदेब’ पर भी संकट गहराने की आशंका, इंडियन नेवी अलर्ट

नई दिल्ली । ईरान का इजरायल और अमेरिका के साथ संघर्ष जारी है। इस संघर्ष में ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोही भी शामिल हो गए हैं। हूतियों ने इजरायल...

अमेरिका-इजरायल की मदद करने वाले ईरानी नागरिकों को मिलेगी मौत की सजा, दो पर कसा शिकंजा

तेहरान । अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भी यूएस-इजरायल को तस्वीरें या किसी भी तरह की जानकारी भेजी तो...

रूस का आरोप,’अमेरिका- इजरायल नहीं चाहते ईरान और अरब देशों के बीच संबंध रहें सामान्य’

मास्को । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का आरोप है कि अमेरिका-इजरायल शांति की इच्छा नहीं रखते हैं। उन्होंने रशियन इंटरनेशनल अफेयर्स काउंसिल की एक बैठक में दावा किया...

होर्मुज के रास्ते नहीं मिल रहा तो अमेरिका से खरीदें तेल: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक प्रस्ताव रखा है। मंगलवार को ट्रुथ पोस्ट में उन्होंने जेट ईंधन की कमी से जूझ रहे...

कराची में 2026 का पहला एमपॉक्स मामला, विदेश से लौटे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कराची शहर में वर्ष 2026 में एमपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को अस्पताल सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।...

तेल संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत जारी : राजदूत डेनिस अलीपोव

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कई देशों में तेल का...

दक्षिण कोरिया में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-युवा एआई की वजह से परेशान, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार

सोल । दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के साथ इससे संबंधित खतरा भी दोगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक सर्वे...

तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता जल्द हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के हालिया हमलों से...

ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी, जमीनी हमले की स्थिति में दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

वाशिंगटन । ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका जमीनी हमला करता है, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

admin

Read Previous

ऑस्ट्रेलिया: नेतन्याहू के आरोपों पर अल्बनीज का जवाब, ‘फिलिस्तीन को मान्यता का बोंडी बीच त्रासदी से कोई लिंक नहीं’

Read Next

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने आतंकी घटना को लेकर यहूदी समुदाय से मांगी माफी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com