ट्रंप ने भारत के साथ विस्तारित सैन्य सहयोग के लिए एनडीएए पर हस्ताक्षर किए

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त वर्ष 2026 के लिए नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्ट (एनडीएए) पर हस्ताक्षर किए। यह एक बड़ा रक्षा कानून है, जिसमें वॉशिंगटन की इंडो-पैसिफिक पॉलिसी के हिस्से के तौर पर भारत के साथ अमेरिकी सैन्य सहयोग बढ़ाने और क्वाड के जरिए संबंधों को गहरा करने की बात कही गई है।

यह कानून राष्ट्रीय सुरक्षा पर खर्च के लिए 890 बिलियन डॉलर की मंजूरी देता है। यह अमेरिका को भारत के साथ सहयोग बढ़ाने का निर्देश देता है, जिसमें क्वाड सुरक्षा संवाद के जरिए एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को बढ़ावा देना शामिल है।

ट्रंप ने इस कानून पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि इससे उनके ‘युद्ध विभाग’ को “ताकत के जरिए शांति” की नीति पर काम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह कानून देश को बाहरी और अंदरूनी खतरों से सुरक्षित रखेगा और रक्षा से जुड़े उद्योगों को और मजबूत बनाएगा। इसके साथ ही, यह कानून उनकी सरकार द्वारा पहले लिए गए कई बड़े फैसलों को अब स्थायी कानूनी रूप दे देगा।

इस कानून में भारत के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाने, मिलिट्री अभ्यासों में ज्यादा भागीदारी, रक्षा व्यापार बढ़ाने और मानवीय सहायता और आपदा राहत पर ज्यादा करीबी सहयोग की बात कही गई है। इसमें समुद्री सुरक्षा को भी अमेरिका-भारत सहयोग के लिए एक खास क्षेत्र के तौर पर पहचाना गया है।

स्टेट डिपार्टमेंट को कानून बनने के 180 दिनों के अंदर कांग्रेस को रिपोर्ट देनी होगी और उसके बाद 5 साल तक हर साल रिपोर्ट देनी होगी। इस कानून के तहत, अमेरिका इस रिपोर्ट में दो मुख्य बातों की जांच करेगा। भारत और रूस के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग और रिश्तों की स्थिति। साथ ही, रूस की सेना की गतिविधियां हिंद-प्रशांत और दुनिया के अन्य क्षेत्रों पर क्या असर डाल रही हैं।

इसके अलावा, एनडीएए स्टेट डिपार्टमेंट के अंदर हिंद महासागर क्षेत्र के लिए एक एम्बेसडर-एट-लार्ज की स्थापना को मंजूरी देता है। यह पद हिंद महासागरीय देशों में अमेरिका के कूटनीतिक प्रयासों को कोऑर्डिनेट करेगा और इस क्षेत्र में चीन के प्रभाव का मुकाबला करने पर फोकस करेगा।

कानून में ताइवान की सुरक्षा सहयोग के लिए 1 अरब डॉलर की मंजूरी दी गई है। साथ ही, चीनी सैन्य कंपनियों को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए तीसरे देशों का इस्तेमाल करने से रोकने के प्रावधान हैं।

रणनीतिक मुद्दों के अलावा, एनडीएए यूएस सर्विस मेंबर्स के लिए 3.8 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मंजूरी दी है। साथ ही, आवास, स्वास्थ्य देखभाल और बच्चे की देखभाल के लिए फंडिंग और रक्षा विभाग के सिविलियन कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रावधान हैं।

यह एनडीएए कानून 60 साल से ज्यादा समय से हर साल पास होता है। यह अमेरिका की रक्षा नीति और खर्च की प्राथमिकताएं तय करता है। इस बार के वित्त वर्ष 2026 कानून में भारत के साथ बढ़ता सैन्य, परमाणु और क्षेत्रीय सहयोग को औपचारिक रूप से अमेरिकी रक्षा कानून का हिस्सा बनाया गया है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

टेक्सास सिटी ने बाढ़ के दौरान राहत कार्यों के लिए सेवा इंटरनेशनल को सम्मानित किया

Read Next

भारतीय टीम के सैटेलाइट इंटरनेट कॉन्सेप्ट ने जीता नासा का 2025 स्पेस ऐप्स चैलेंज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com