रांची एयरपोर्ट पर महिला ने पीएम मोदी का किया ‘जावा’ से स्वागत, बोले- मिला विकास का नया आशीर्वाद

जमशेदपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के जमशेदपुर के दौरे पर हैं। रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करमा पर्व के प्रतीक ‘जावा’ से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के जमशेदपुर में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में आज प्रकृति पूजा के पर्व करमा की उमंग है। मैं झारखंड के लोगों को करमा पर्व की बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “जब मैं रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा तो एक बहन ने करमा पर्व के प्रतीक ‘जावा’ से मेरा स्वागत किया। इस पर्व में बहनें अपने भाईयों की कुशलता की कामना करती हैं। मैं झारखंड के लोगों को करमा पर्व की बधाई देता हूं।”

उन्होंने कहा कि पूरे देश के आदिवासी भाई-बहनों के लिए ‘पीएम जनमन योजना’ चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से उन जनजातियों तक पहुंचने का प्रयास हो रहा है, जो बहुत पिछड़े हैं।

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि आज झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है। 6 नई वंदे भारत ट्रेनें, 650 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं, यात्रा सुविधाओं का विस्तार और इसके साथ हजारों लोगों को पीएम आवास योजना के तहत अपना पक्का घर, मैं झारखंड की जनता को इन सभी विकास परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं।

बता दें, करमा पर्व का प्रतीक ‘जावा’ माना जाता है। ‘जावा’ एक छोटी सी पुतली होती है, जिसे घास-फूस से बनाया जाता है। आदिवासी समुदाय के लोग इसे करमा देवी का प्रतीक मानते हैं और इसे पूजा जाता है। करमा पर्व के दौरान विभिन्न रीति-रिवाजों के साथ जावा की पूजा की जाती है और अंत में इसका विसर्जन किया जाता है।

जानकारी के अनुसार, करमा पर्व भादो शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस अवसर पर पूजा करके आदिवासी अच्छे फसल की कामना करते हैं। इसके अलावा बहनें अपने भाइयों की सलामती की प्रार्थना करती हैं।

–आईएएनएस

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

ईरान: खामेनेई के तदफीन की तैयारियां पूरी, पेजेश्कियन ने जनता से कहा- ‘मतभेद भूल हों जनाजे में शामिल’

तेहरान । ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रस्म अदायगी होगी।...

एमओयू की शर्तें पूरी न होने तक अमेरिका के साथ अंतिम समझौता नहीं करेगा ईरान: स्पीकर कालीबाफ

तेहरान । ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पक्षों के...

राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगा ईरान: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

तेहरान । राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर कहा है कि ईरान अपने लोगों के अधिकारों और राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में "पीछे नहीं हटेगा।" उन्होंने स्पष्ट...

ईरान के राष्ट्रपति का दावा, ‘कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे जल्द’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। दावा किया कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब...

दक्षिण कोरिया ने वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी और रूसी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर जताया कड़ा विरोध

सोल । दक्षिण कोरिया ने उसके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (केएडीआईजेड) में चीनी और रूसी सैन्य विमानों के अनधिकृत प्रवेश पर रविवार को चीन और रूस के समक्ष कड़ा विरोध...

नेतन्याहू का बड़ा बयान, दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ को कार्रवाई की पूरी छूट

यरूशलेम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

admin

Read Previous

दिल्ली की जनता अपने हाथ में लिखेगी मेरा केजरीवाल ईमानदार है: राघव चड्ढा

Read Next

पिछले कुछ वर्षों से जेक फ्रेजर-मैकगर्क पर मेरी नज़र है : रिकी पोंटिंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com