ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी भारत दौरे पर; पीएम मोदी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी बुधवार को अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।

भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी से संबंधित आगे की चर्चाओं के मद्देनजर उनकी यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, “उनकी इस यात्रा से भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच संबंध भी मजबूत होंगे।

विदेश मंत्री डेविड लैमी की नई दिल्ली यात्रा का फोकस व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द पूरा करने की बातचीत पर होगा।

डेविड लैमी बुधवार शाम को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। संभावना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के अलावा वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और एनएसए अजीत डोभाल से भी बातचीत करेंगे।

बता दें कि ब्रिटेन में प्रधानमंत्री किएर स्टारमर की लेबर सरकार के सत्ता में आने के बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय बातचीत होगी।

ब्रिटेन के पीएम ने इस महीने की शुरुआत में पदभार संभालने के बाद विदेश मंत्री जयशंकर से बात की थी। उन्होंने भारत-ब्रिटेन के लोगों, व्यापार और संस्कृति के बीच गहरे संबंधों और यूनिक मित्रता की सराहना की थी।

विदेश मंत्री डेविड लैमी गुरुवार सुबह भारत से रवाना हो जाएंगे। लाओस में आसियान विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो रही है, जिसमें भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी हिस्सा लेंगे।

–आईएएनएस

नेतन्याहू का बड़ा बयान, दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ को कार्रवाई की पूरी छूट

यरूशलेम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

यमन के अदन में मिलिट्री कैंप में जबरदस्त धमाका, 12 सैनिकों की मौत और कई घायल

सना । यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में गुरुवार सुबह सरकार समर्थित सेना के मिलिट्री कैंप में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में 12 सैनिक मारे गए और कई...

अमेरिका-ईरान संघर्ष पर रूस फिक्रमंद, दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील

मास्को । रूस ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर गहरी चिंता जताई है और दोनों पक्षों से तत्काल संयम बरतने की अपील की है। यह तनाव...

पश्चिम एशिया के तेजी से बदलते हालात पर पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदल...

हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक शख्स की मौत, ईरान ने किया अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन: कुवैत

कुवैत । कुवैत हवाईअड्डे के टर्मिनल वन पर हुए ड्रोन हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।...

रूस ने रातभर यूक्रेन में मचाई तबाही, कई शहरों में ड्रोन और म‍िसाइल से क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । रूस ने एक बार भी यूक्रेन के कई शहरों को न‍िशाना बनाते हुए जबरदस्‍त तबाही मचाई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे एक बहुत बड़ा हमला...

इजरायल का दक्षिण लेबनान के 3 इलाकों को खाली करने का आदेश, हमले में तीन की मौत

तेल अवीव/बेरूत । इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह जिले के मायफदौन, चौकीन और जेबदीन कस्बों व गांवों के लोगों को इलाका खाली करने का आदेश दिया है। इस बीच...

इजरायल का दावा, ‘गाजा हमले में हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह ढेर’

यरुशलम । इजरायल ने एक हवाई हमले में हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह को मार गिराने का दावा किया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस कार्रवाई को...

admin

Read Previous

यूक्रेन ने मार्शल लॉ की अवधि नवंबर तक बढ़ाई

Read Next

बजट में नौ शीर्ष प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य का न होना चिंता का विषय : विशेषज्ञ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com