दिल्ली की अदालत ने सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली:दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कथित शराब नीति घोटाले में 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो की ओर से पेश वकील ने कहा कि इस स्तर पर वे और सीबीआई रिमांड नहीं मांग रहे हैं लेकिन अगले 15 दिनों में वे इसकी मांग कर सकते हैं।

राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने यह आदेश दिया, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए एक आवेदन दायर किया गया है। यह प्रस्तुत किया गया है कि पुलिस हिरासत की अब जरूरत नहीं है और यदि आवश्यक हो तो बाद में इसकी मांग की जा सकती है। अदालात ने कहा कि दिए गए सबमिशन के मद्देनजर आरोपी को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है।

सिसोदिया ने जेल के अंदर चश्मा, भगवद गीता, एक डायरी और एक कलम की मांग को लेकर एक आवेदन दिया था, जिसे सोमवार को अदालत ने भी मंजूर कर लिया। केंद्रीय एजेंसी की ओर से पेश वकील ने दलील दी कि आप नेता मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं और गवाह ”भयभीत” हैं।

अदालत ने 4 मार्च को सिसोदिया की सीबीआई हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ा दी थी और उनकी जमानत याचिका को 10 मार्च के लिए सूचीबद्ध किया था। इस मामले में पिछले दो दिनों में सीबीआई ने प्रमुख गवाहों पूर्व आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्ण और पूर्व आबकारी विभाग के सचिव सी अरविंद से पूछताछ की, जिन्होंने एक मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए।

सीबीआई के वकील ने कहा, हम अभी हिरासत की मांग नहीं कर रहे हैं। लेकिन हम भविष्य में ऐसा कर सकते हैं। उनके समर्थक और मीडिया मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

आगे कहा कि गवाह डरे हुए हैं। मीडिया राजनीतिक रंग दे रहा है। वहीं सिसोदिया का प्रतिनिधित्व करते हुए, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर ने सीबीआई के तर्क पर नाराजगी दिखाई।

उन्होंने प्रश्न किया, मैं इस तरह के बयान से स्तब्ध हूं। क्या वे मीडिया से डरते हैं? हालांकि, अदालत ने कहा कि मीडिया को मामले को कवर करने से नहीं रोका जा सकता है और जब तक धरना वगैरह शांतिपूर्ण तरीके से होते रहेंगे, कोर्ट को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

आप नेता ने अदालत को संबोधित करते हुए पहले कहा था कि सीबीआई बार-बार एक ही सवाल पूछ रही है और यह मानसिक प्रताड़ना है। रिपर्ट के अनुसार, एजेंसी ने सिसोदिया को आठ घंटे की पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

–आईएएनएस

दिल्ली पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की श्रृंखला में भाग लेने के लिए पटना से नई दिल्ली के लिए...

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों...

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भड़के नेता, बाजवा बोले-मान समेत सभी विधायकों के हों अल्कोमीटर टेस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके...

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

स्वाति मालीवाल ने की आम आदमी पार्टी छोड़ने की घोषणा, बोलीं-सिद्धांतों से भटक गई पार्टी

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए शुक्रवार का दिन किसी सियासी सुनामी से कम नहीं रहा। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने संयुक्त...

मुझे जान से मारने की कोशिश की गई, केंद्रीय सुरक्षा के कारण बच गया: हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद । आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने अपने काफिले पर हमले को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे जान से मारने...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

प्रशासनिक सुधार की नई पहल, दिल्ली सरकार अब हर साल देगी ‘चीफ मिनिस्टर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’

नई दिल्‍ली । दिल्ली में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक अहम और नई पहल की शुरुआत हुई। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू...

akash

Read Previous

सबसे गरीब शिक्षार्थी सार्वजनिक शिक्षा निधि से सबसे कम लाभान्वित होते हैं : यूनिसेफ

Read Next

गूगल ने भारत में यूपीआई भुगतान के लिए ‘साउंडपोड बाय गूगल पे’ का परीक्षण किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com