ड्रोन हमले में रूसी पत्रकार की मौत, चार मीडियाकर्मी घायल

मास्को । रूस की आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने शनिवार को बताया कि डोनेट्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक युद्ध संवाददाता की मौत हो गई और चार अन्य मीडियाकर्मी घायल हो गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ड्रोन ने डोनेट्स्क-गोरलोव्का राजमार्ग पर रूसी पत्रकारों को ले जा रही एक कार पर हमला किया, जिसमें रूसी समाचार पत्र इज़वेस्टिया के स्ट्रिंगर अलेक्जेंडर मार्टेम्यानोव की मौत हो गई।

घायलों में से एक आरआईए नोवोस्ती संवाददाता मैक्सिम रोमानेंको ने कहा, “गोरलोव्का में गोलाबारी के बाद की स्थिति को फिल्माने के बाद, हम डोनेट्स्क लौट रहे थे। राजमार्ग पर, एक कामिकेज़ ड्रोन ने हमारी कार पर हमला किया।”

डोनेट्स्क क्षेत्र के प्रमुख डेनिस पुशिलिन ने टेलीग्राम पर कहा कि सभी घायल पत्रकारों का इलाज किया जा रहा है।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि रूसी पत्रकारों के खिलाफ किए गए हमलों के लिए “उचित और अपरिहार्य दंड” दिया जाएगा।

21 दिसबंर 2024 को ही रूस के तातारस्तान गणराज्य ने यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बाद आपातकाल लगा दिया था। तातारस्तान की राजधानी कजान में आठ ड्रोन हमले किए गए थे, छह ड्रोन ने आवासीय भवनों को निशाना बनाया था। हालांकि यूक्रेन ने सुरक्षा नियमों के तहत ड्रोन हमले को लेकर कुछ भी साफ नहीं कहा था।

फरवरी 2022 में मॉस्को द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और कई शरणार्थी भी बने हैं।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

मेडिकल रिपोर्ट देखकर आमतौर पर बढ़ जाती है मरीजों की चिंता, अध्ययन ने बताया कारण

Read Next

पिता मंसूर अली खान को बेटी सोहा ने किया याद, ‘सरकार अब्बू’ के नाम लिखा नातिन इनाया का खत लाजवाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com