पिता मंसूर अली खान को बेटी सोहा ने किया याद, ‘सरकार अब्बू’ के नाम लिखा नातिन इनाया का खत लाजवाब

मुंबई । अभिनेत्री सोहा अली खान ने रविवार को अपने दिवंगत पिता और क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी को उनकी 84वीं जयंती पर याद किया।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने पति-अभिनेता कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिसमें तीनों मरहूम पिता की कब्र पर दुआ मांगते दिखे। बेटी इनाया ने केक भी ले रखा है। इंस्टाग्राम पर साझा पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “आज 84 (84वीं जयंती आज)।”

सोहा की बेटी इनाया ने अपने नाना को याद करते हुए एक भावपूर्ण पत्र लिखा। पत्र में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ एक खुशहाल नए साल की शुभकामनाओं के साथ मेरी क्रिसमस भी लिखा।

सोहा अली खान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अपने खास पलों को अक्सर प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में हैप्पी वीकेंड की झलक दिखाई थी, जिसमें उनकी मां और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर बच्चों संग मशगूल दिखी थीं और पूरा परिवार खूब गपशप करता नजर आया था।

सोहा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें शर्मिला टैगोर, कुणाल खेमू, सैफ अली खान, करीना कपूर खान और बच्चों के साथ वह यादगार वीकेंड मनाती नजर आई थीं।

सोहा अली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, “वीकेंड जिसकी हम सबको जरूरत थी।” अभिनेत्री ने प्यारे फैमिली वीडियो में गायक लकी अली का गाना ‘कितनी हसीन जिंदगी’ को जोड़ा था। क्लिप में कुणाल खेमू स्विमिंग पूल में बच्चों के साथ मस्ती करते तो वहीं, पूरा परिवार एक साथ बैठकर गपशप करता नजर आया था। डिनर टेबल पर सभी एक साथ खाना खाते भी नजर आए थे।

सोहा अली के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हॉरर-थ्रिलर ‘छोरी 2’ में दिखाई देंगी। नुसरत भरुचा स्टारर साल 2021 की फिल्म ‘छोरी’ के सीक्वल में अभिनेत्री अहम रोल में हैं। ‘छोरी 2’ मराठी फिल्म ‘लापाछपी’ की रीमेक है।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

ड्रोन हमले में रूसी पत्रकार की मौत, चार मीडियाकर्मी घायल

Read Next

मुख्यमंत्री आतिशी ने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को बताया दिल्ली के लोगों के लिए अहम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com